थार से कुचलकर 12वीं के छात्र की हत्या:भिंड में पुरानी दुश्मनी का बदला लिया; पिता की भी एक्सीडेंट में हुई थी मौत
भिंड में 12वीं के एक छात्र की थार से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 6 महीने पहले हुए एक झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना 26 जनवरी को भिंड के रौन इलाके की है। पुलिस ने बताया कि छात्र शिव रावत उर्फ लकी अपने दो दोस्त समर प्रताप राजावत और देवेश राजावत के साथ बाइक से जा रहा था। तभी थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिव रावत उर्फ लकी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके दोस्त समर प्रताप राजावत और देवेश राजावत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुमित राजावत, राम राजावत और हर्ष चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पुरानी दुश्मनी में बदला लेने के लिए जानबूझकर बाइक को टक्कर मारने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी ग्वालियर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परिवार का इकलौता वारिस था लकी वारदात में जान गंवाने वाला लकी रौन का ही रहने वाला था। 7-8 साल पहले उसके पिता की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी मां कविता रावत और मामा के साथ रहता था। मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। लकी अपने परिवार का इकलौता वारिस था। पुराने झगड़े का बदला लेने रची साजिश लकी रौन के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। 6 महीने पहले स्कूल में ही उसका झगड़ा हर्ष चौरसिया और सुमित राजावत से हो गया था। स्कूल प्रशासन ने सुमित को स्कूल से निकाल दिया। पिता ने उसे ग्वालियर भेज दिया था। तब से ही सुमित इस बेइज्जती का बदला लेने की फिराक में था। उसने अपने दोस्त हर्ष चौरसिया और राम राजावत के साथ मिलकर लकी को सबक सिखाने की योजना बनाई। वह ग्वालियर से अपने परिचित की थार लेकर गांव आया। गाड़ी की नंबर प्लेट हटा दी। बहाने से बुलाया, कहासुनी के बाद टक्कर मारी 26 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे लकी, समर प्रताप और देवेश को बहाने से बुलाया। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जब लकी और उसके दोस्त बाइक से वापस लौटने लगे, इसी दौरान सुमित, हर्ष और राम ने तेज रफ्तार थार से उन्हें टक्कर मार दी। कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा थी। स्कूल प्रबंधन को भी तलब किया जाएगा टीआई आशुतोष शर्मा ने कहा- मामले में स्कूल प्रबंधन को तलब किया जाएगा। पूछेंगे कि छह महीने पहले स्कूल में हुए झगड़े की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई थी? उन्होंने कहा कि हर्ष चौरसिया मिहोना का रहने वाला है। 12वीं का छात्र है। उसके पिता व्यवसायी हैं। सुमित राजावत मेहदवा गांव का रहने वाला है। उसके पिता सेना से रिटायर हैं। राम राजावत भी मेहदवा का ही निवासी है और किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। मारपीट की यह खबर पढ़ें डबरा में नाबालिग को बेल्ट और चप्पल से पीटने का वीडियो ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट, चप्पल और चांटे मारते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का छात्र के हाथ पकड़े हुए है, दो अन्य लड़के उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ बेल्ट मार रहे हैं। वीडियो में अपशब्द बोलने की आवाज भी सुनाई आ रही है। पूरी खबर पढ़ें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FWOAGz8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FWOAGz8
via IFTTT
Comments
Post a Comment