Skip to main content

सीनियर की प्रताड़ना से तंग छात्र ने किया था सुसाइड:MP शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी थी गोली; केस दर्ज

भोपाल के रातीबड़ में एमपी शूटिंग अकादमी के छात्र को उसके सीनियर्स चोरी का आरोप लगाकर टॉर्चर कर रहे थे। पुलिस जांच में यह बात साफ होने के बाद एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी छात्र दिव्यांश ठाकुर मृतक यथार्थ रघुवंशी (17) का सीनियर है। यथार्थ पिता अरुण रघुवंशी और मां और बहन सहित आधा दर्जन लोगों के बयानों को दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अरुण, अशोकनगर जिले के खेल अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, '1 दिसंबर 2024 को बेटे से मेरी दोपहर 2 बजे बात हुई। उसने मुझसे कहा था कि, रोज मरने के ख्याल दिमाग में आ रहे हैं। सीनियर रोज चोरी का इल्जाम लगाकर टॉर्चर कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।' थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि, यथार्थ के पिता-मां सहित अन्य के बयान दर्ज किए हैं। इसी आधा पर दिव्यांश ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। दिव्यांश बालिग और अकादमी में मृतक छात्र का सीनियर है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। केस की जांच कर रहे हैं। अन्य के भी रोल वेरिफाई किए जा रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। दोपहर में पिता से बात, शाम को सुसाइड यथार्थ की पिता से 1 दिसंबर की दोपहर 2 बजे बात हुई। शाम को उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उसने शूटिंग अकादमी में सोफे पर बैठने के बाद 12 बोर की शॉट गन से छाती में गोली मारी थी। गन का ट्रिगर पांव से दबाया था। यथार्थ के पिता ने बताया कि, हॉस्टल में किसी सीनियर छात्र के 40 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इसका आरोप उन्होंने बेटे पर लगाया और एफआईआर की धमकी दी। पुलिस के डर से बेटे ने उनसे कहा कि, मैंने रुपए चुराए तो नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आपको पैसे दे दूंगा। सीनियर्स उससे 40 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। इस वजह से वह डिप्रेस्ड था। यह बात उसने अपनी चचेरी बहन को बताई थी। पिता बोले- मां से भी सुसाइड की बात कही खेल अधिकारी के मुताबिक, 'मैंने बेटे को समझाया और कहा कि, मैं अभी भोपाल के लिए निकल रहा हूं। इसी बीच उसने मुझे मैसेज किया कि, उसके पास शॉट गन और बुलेट्स हैं। वो अब सहन नहीं कर सकता और शॉट गन से खुद को शूट करना चाहता है।' अरुण ने बताया, 'मैंने ये मैसेज देखकर तत्काल ही उसके कोच को फोन कर कहा था कि उसका ख्याल रखिए, उसने सुसाइड का मैसेज भेजा है। उन्होंने कहा था कि, मैं बात करता हूं। इससे पहले यथार्थ अपनी चचेरी बहन को भी सुसाइड का मैसेज भेज चुका था। उसने अपनी मां से भी आखिरी बार इसी तरह की बात की थी।' सुबह 10 बजे बहन को मैसेज- तू अपना भाई खो देगी यथार्थ की चचेरी बहन ने बताया कि, 1 दिसंबर की सुबह 8 बजे यथार्थ की दोस्त का मेरे पास कॉल आया। उसने बताया कि यथार्थ के साथ गलत हो रहा है। मुझे उससे बात करना चाहिए। मैंने यथार्थ को फोन किया। उसने पहला कॉल कट कर दिया। दूसरा कॉल उठाया और जोर - जोर से रोने लगा। मैंने उसे शांत होने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार रो रहा था। उसे कहा कि जब तू शांत हो जाएगा, तब कॉल करूंगी। कुछ देर बाद उसे कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। करीब 50 कॉल करने के बाद उसके तीन मैसेज आए। लिखा था, 'तू आज अपना एक और भाई खो देगी।' मुझे अपने फोन का पासवर्ड शेयर किया और कहा कि मेरी दोस्त के पास सुसाइड नोट है। इसके बाद शाम को उसकी मौत की सूचना मिली। ओलिंपिक में खेलना चाहता था यथार्थ 2 साल पहले तक बैडमिंटन प्लेयर था, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा के लिए उसने शूटिंग में हाथ आजमाने की सोची। उसने मां से कहा था कि जल्द ही ओलिंपिक मेडल जीतूंगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iDHOlBS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...