Skip to main content

दो नाबालिग सहित चार लापता, हरियाणा के होडल में मिले:डबरा से बैंक अकाउंट बेचने चले थे हरियाणा, उल्टा ठगों के हत्थे चढ़ गए

ग्वालियर के डबरा से दो नाबालिग सहित चार युवक बैंक खाते बेचने के लिए हरियाणा पहुंच तो गए, लेकिन यहां उनके अकाउंट तो नहीं बिके, लेकिन उल्टा वही ठगों के हत्थे चढ़ गए। चारों को हरियाणा में लेने के देने पड़ गए। ठगों ने पहले उनको बंधक बना लिया फिर पुलिस को सौंप दिया। यहां चारों के लापता होने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने लापता में दो नाबालिग होने पर अपहरण की FIR दर्ज कर ली। इसके बाद साइबर सेल की मदद से लोकेशन निकाली तो हरियाणा पल्वल मिली। वहां ग्वालियर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि यह चारों लापता पलवल के होडल थाना में पुलिस की निगरानी में हैं। ग्वालियर पुलिस सभी चारों को साथ लेकर सोमवार रात ग्वालियर लौट आई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले डबरा निवासी रमन उर्फ रामू पुत्र सतीश साहू, विशाल पुत्र संतोष साहू दो नाबालिगों के साथ लापता हो गए थे। एक साथ दो युवक व दो नाबालिग के लापता होने पर हड़कंप मच गया था। मामल की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। लापता में नाबालिग होने पर अपहरण का मामला तत्काल रजिस्टर्ड किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनकी तलाश शुरू की, तो युवक व नाबालिगों की लास्ट लोकेशन हरियाणा के पलवल की पता चली है। इसका पता चलते ही डबरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियाणा के पलवल पहुंची। पलवल के होडल थाना में बैठे मिले लापता पुलिस उन्हें तलाशते हुए हरियाणा पहुंची लेकिन उनका पता नहीं चला तो वह लोकल थाने होडल पहुंची। पुलिस ने वहां लापताओं की डिटेल बताई तो वहां पर नाबालिग और बालिग पुलिस की हरियाणा पुलिस की निगरानी में बैठे मिले हैं। पुलिस उनको अपने साथ लेकर सोमवार को ग्वालियर लौट आई है। ठगों को बैंक अकाउंट बेचने गए थे जब उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनके बारे में किसी ने सूचना दी थी कि वह बैंक खाते बेचने के लिए आए हैं तो पुलिस ने उन्हें उठा लिया और उनके पास से छह खाते और सिम कार्ड मिले हैं। पुलिस ने जब चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह एक बार पहले भी कुछ खाते ठगों को बीस हजार रुपए प्रति खाते के हिसाब से बेच चुके हैं। जो खाते उन्होंने बेचे थे वह सभी बंद थे। कुछ दिन पहले उन्हीं ठगों का कॉल आया और नए खातों की डिमांड की थी। इसके बाद वह छह खाते लेकर बेचने आए थे। वहां पर ठगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे ठगे गए रुपए वसूल लिए। होडल पुलिस कर रही है जांच बताया गया है कि युवकों से मिले बैंक खाते और सिम कार्ड होडल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं और जांच कर रही है। वहीं डबरा थाना पुलिस भी मामले की जांच कर पता लगा रही है कि इनका हरियाणा तक नेटवर्क कैसे बना और अभी तक कितने खाते बेच चुके हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो पड़ताल के बाद इस गिरोह का खुलासा हो सकता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/15oLsZm
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...