Skip to main content

ग्वालियर मेले में उमड़ी सैलानियों की भीड़:झूला सेटर में मस्ती और जायकों का लिया आनंद; दोपहर में ही सभी पार्किंग हो गई फुल

ग्वालियर सिंधिया व्यापार मेले में रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी मेला देखने पहुंचे हैं। यह मेला का तीसरा और नए साल का दूसरा रविवार था। छुट्‌टी होने और रात को बारिश के बाद ठंड कम होने के चलते मेला में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा था। मेला में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। दोपहर बाद लोगों का आना शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। दोपहर 2 बजे ही मेला की सभी दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन पार्किंग फुल हो चुकी थी। मेला के झूला सेक्टर में सैलानियों की भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ रही थी। मेला पहुंचे सैलानियों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। 360 डिग्री झूला सभी का पसंदीदा झूला बना हुआ है। वहीं खान-पान की दुकानों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेला की भीड़ को देखते हुए व्यापारी खुश नजर आए। साथ ही मेला प्रबंधन भी अब खुश नजर आ रहा है, क्योंकि मेला अपने रंग में लौट चुका है। ऑटो मोबाइल सेक्टर की रौनक गायब, नोटिफिकेशन का इंतजार मेला देखने आने वाले सभी सेक्टर में घूम रहे हैं, लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में आने वाले अभी भी उदास नजर आ रहे हैं। अभी तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक नजर नहीं आ रही है। वाहनों की खरीद पर पंजीयन और रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के प्रस्ताव को सीएम सैद्धांतिक मंजूरी तो दे चुके हैं, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। आदेश नहीं आने के कारण बुकिंग करने वाले कस्टमर डिलीवरी के लिए दिन का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन बाद मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है, जिसके बाद यह आदेश आने की पूरी संभावना है। प्रदर्शनियां सैलानियों को आ रहीं पसंद इस साल मेला में पिछली साल की तुलना में कहीं अधिक विभागीय प्रदर्शनियां लगाई गई है। जिन्हें देखने रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। मेले में इस साल जनसंपर्क, कृषि विपणन बोर्ड, पशुपालन, औद्योगिक विकास केन्द्र, नगर निगम, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, उद्यान, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, मत्स्योद्योग व कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनियां लगाईं गईं हैं। इनके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति, शारदा महिला मण्डल, एक देश एक आवाज इत्यादि संस्थाओं द्वारा भी अपनी-अपनी प्रदर्शनी गई है। सैलानियों ने प्रदर्शनी देखने के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी ले रहे हैं। रंगमंच व कला मंच पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्वालियर व्यापार मेले में हर साल की तरह इस साल भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। युवा उत्सव के तहत मेले में कला रंगमंच पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे रहे हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zZJiq1L
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...