दौड़वा| श्री बीसा लाड़ समाज की वार्षिक बैठक खंडवा की बाहेती कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में हुई। मुख्य अतिथि हरकचंद सातले और विशेष अतिथि मोहन लाल व रजनीश लाड़ थे। अध्यक्षता प्रमोद अरझरे ने की। इसमें मोरटक्का स्थित भूखंड की नपती के बाद मांगलिक भवन निर्माण की रूपरेखा पर समाजजनों ने विचार रखे। निर्माण समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रमोद अरझरे, उपाध्यक्ष राधेश्याम लाड़, अतुल लाड़, सचिव महेंद्र लाड़, सहसचिव कल्याण लाड़ व विष्णु लाड़ और कोषाध्यक्ष अंगूरीलाल लाड़ बनाए गए। बैठक में गांव सहित इंदौर, खंडवा, खरगोन, भीकनगांव, सनावद, सिंहाड़ा, जावर आदि के पदाधिकारी व समाजजन शामिल हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iIkCnwN
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iIkCnwN
via IFTTT
Comments
Post a Comment