टॉप 10 विधायकों में सिर्फ दो मंत्री, 4 कांग्रेस के:गोपाल भार्गव टॉपर, सबसे कम नंबर लाने वालों में एक मंत्री भी
दैनिक भास्कर एप के सर्वे रिजल्ट का आज तीसरा दिन है। लोगों ने एक साल के कामकाज के आधार पर मध्यप्रदेश के जिन विधायकों को टॉप 10 माना है, उनमें भाजपा के 6 और कांग्रेस के 4 विधायक शामिल हैं। टॉप 10 में सिर्फ दो मंत्रियों ने जगह बनाई है। 9 बार के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को जनता ने सबसे ज्यादा 81% नंबर दिए हैं, वहीं अनूपपुर से सातवीं बार के विधायक भाजपा के बिसाहूलाल सिंह को सबसे कम 21% नंबर मिले हैं। सबसे कम नंबर लाने वालों में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी शामिल हैं। कांग्रेस के 65 विधायकों में टिमरनी के अभिजीत शाह 75% नंबर के साथ टॉप पर रहे। गोहद के केशव देसाई को सबसे कम 29% नंबर मिले हैं। दैनिक भास्कर एप ने मध्यप्रदेश के विधायकों का एक साल पूरा होने पर 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच सर्वे किया है। इसमें 1.82 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। आज MLA सर्वे रिजल्ट पार्ट- 3 में टॉप और बॉटम 10 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड…
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gIVHS7d
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gIVHS7d
via IFTTT
Comments
Post a Comment