Skip to main content

ग्वालियर पुलिस पहुंची स्पा सेंटर, मचा हड़कंप:रजिस्टर और CCTV खंगाले; कहा- ध्यान रहे कोई अनैतिक काम न हो

ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में देखने में आया है कि स्पा सेंटर जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। स्पा सेंटर से ग्वालियर के अलावा दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल तक की लड़कियां अनैतिक गतिविधियोें में संलिप्त मिली थीं। यही कारण है कि शुक्रवार शाम को महिला पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर स्पा सेंटर पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस की टीम अचानक स्पा सेंटर पर जा पहुंची और यहां रजिस्टर खंगाले। पुलिस ने स्पा सेंटर पर लगे CCTV कैमरे भी खंगाले हैं, जिससे कोई अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हों तो पता चल सके। महिला पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ध्यान रहे कि स्पा सेंटर में कोई अनैतिक काम नहीं होना चाहिए। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि शुक्रवार को शहर में संचालित स्पा सेंटर पर एक साथ जांच का अभियान चलाया गया था। टीम में डीएसपी शिखा सोनी महिला सुरक्षा शाखा, थाना प्रभारी अजाक अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक स्वीटी राजावत, उप निरीक्षक उन्नति उपाध्याय, सउनि लोकेंद्र शर्मा ,आरक्षक प्रिया तोमर, आरक्षक रजनी भदौरिया, आरक्षक जीतू , आरक्षक राजदीप द्वारा नीलिमा स्पा सेंटर फूलबाग, कशिश स्पा सेंटर इंदरगंज एवं कंचन स्पा सेंटर यूनिवर्सिटी समेत शहर के कई स्पा सेंटर्स पर दबिश दी और जांच पड़ताल की है। पुलिस को देख मचा हड़कंप, कुछ शटर डाउन कर भागे जब पुलिस ने शहर के सिटी सेंटर इलाके में स्पा सेंटर पर दबिश देकर छानबीन शुरू की तो आसपास के कुछ स्पा सेंटर तक पुलिस की रेड की खबर पहुंच गई। इस दौरान कई स्पा सेंटर के संचालक शटर डाउन कर भाग गए। उनको लगा कि पुलिस ने रेड की है, लेकिन जब पता लगा कि रूटीन चेकिंग है तो बाद में शटर खोल लिए। रजिस्टर और CCTV कैमरे खंगाले पुलिस ने शुक्रवार को स्पा सेंटर पर अचानक पहुंचकर वहां छानबीन की है कि कहीं कोई अनैतिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर में रखे रजिस्टर और उनमें आने वाले कस्टमर की लिस्ट चेक की है। जहां कुछ आपत्तिजनक लगा है तो वहां संचालक से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने पिछले तीन दिन के CCTV कैमरे चेक किए हैं, जिससे ऐसी कोई गतिविधि हो तो पकड़ में आ जाए। एएसपी विदिता डागर ने बताया- कुछ स्पा सेंटर को रेंडम चेक किया गया। लेकिन कहीं कुछ मिला नहीं है। वहां के रजिस्टर और CCTV कैमरे भी चेक किए गए। साथ ही इन स्पा सेंटर के संचालकों को समझाइश दी गई है कि यदि कोई अनैतिक गतिविधियां चलती पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/04qAyWG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...