Skip to main content

भोपाल GMC में रैगिंग विवाद गहराया:एंटी रैगिंग कमेटी ने जारी किए नोटिस, पुलिस भी करेगी बयान दर्ज; FIR वापस लेने की चर्चा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में 4 दिसंबर की रात कैंटीन में मारपीट हुई थी। एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत में दर्ज नामों वाले सभी सीनियर्स और बैचमेट्स को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, पुलिस ने MBBS छात्र पारस मरैया की FIR के बाद एमएलसी कराकर आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से FIR वापस लेने की कोशिश किए जाने की चर्चाओं ने मामले को और उलझा दिया है। एंटी रैगिंग कमेटी और पुलिस, दोनों स्तरों पर जांच शुरू होने से कई नए खुलासों की संभावना बढ़ गई है। एंटी रैगिंग कमेटी की कार्रवाई तेज जीएमसी भोपाल की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें पारस मरैया की शिकायत के आधार पर आरोपी बताए गए सीनियर और बैचमेट छात्रों को नोटिस जारी कर दिए गए। कमेटी ने मंगलवार को सभी संबंधित छात्रों को बुलाकर बयान दर्ज करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑन रिकॉर्ड रहेगी। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसे एंटी रैगिंग सेल भेजी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी FIR के बाद मेडिकल लीगल केस (MLC) कर लिया है और बुधवार को नोटिस के आधार पर सभी आरोपियों के बयान दर्ज करेगी। जानिए क्या थी पूरी घटना वारदात 4 दिसंबर की रात करीब 1:15 बजे सुधा अमृत कैंटीन के सामने हुई। पारस मरैया सेकेंड ईयर का डे-कॉलर छात्र है। अपने सीनियर युगीन चौधरी और बैचमेट निधि तोमर के साथ वहां पहुंचा था। तभी उसके बैचमेट और हॉस्टलर पुष्पेंद्र सिंह ने फोन कर अन्य छात्रों को बुलाया। कुछ ही देर में अजय ब्राह्मणे, शिवम महावर, देव रघुवंशी, विवेक मालवीय और अमन पांडे मौके पर आ गए। आते ही उन्होंने पारस को गालियां देना शुरू कर दीं और विरोध करने पर उस पर टूट पड़े। इसी बीच अमन लोहे की रॉड लेकर आया और पारस के सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और खून बहने लगा। जब पारस पर हमला हो रहा था, तो उसके साथ मौजूद सीनियर छात्र युगीन चौधरी ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने युगीन पर भी रॉड और मुक्कों से हमला किया। घटना को रोकने की कोशिश छात्रा निधि तोमर और छात्र तरुण ने की, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को वहां से हटाया। FIR वापस लेने की चर्चा उधर, घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक नई कहानी सामने आ रही है। इसे मामले से जुड़े कुछ छात्र अपने परिजन के साथ डीन कार्यालय पहुंचे। जहां, FIR वापस लेने की दिशा में बातचीत की है, ताकि किसी के करियर पर नकारात्मक असर न पड़े। हालांकि, पारस की ओर से इस मामले में अभी कोई स्पष्ट सहमति नहीं दी गई है। पुलिस और एंटी रैगिंग कमेटी, दोनों समानांतर रूप से जांच कर रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में और तथ्य सामने आने की संभावना है। यह खबर भी पढ़ें... मैगी को लेकर भिड़े मेडिकल स्टूडेंट्स, रॉड-डंडों से हमला भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में 4 दिसंबर की रात मामूली विवाद बड़े हंगामे में बदल गया। एम्स भोपाल के रेटीना फेस्ट से लौटे MBBS छात्रों के बीच सुधामृत कैफे में मैगी को लेकर हुई कहासुनी अचानक हिंसक रूप ले लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/S59fnOs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...