सिंगरौली सिविल कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बैढ़न ताली मेन रोड स्थित खसरा नंबर 158 की भूमि का कब्जा उसके पट्टेदार शिवमूरत गुप्ता को दिलाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई। पूर्व में था अवैध कब्जा जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर पहले शिव मूरत गुप्ता के भाई कन्हैया लाल गुप्ता का अवैध कब्जा था। अदालत ने इस अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद बैढ़न तहसीलदार कविता यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कब्जा दिलाया। राजस्व टीम ने पंचनामा तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भूमि का वास्तविक कब्जा शिवमूरत गुप्ता को सौंपा। इस दौरान बैढ़न राजस्व निरीक्षक सुखदेव कुशवाहा, पटवारी उमेश नामदेव और पटवारी चंद्रभान रावत उपस्थित रहे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली थाना से पुलिस बल भी तैनात किया गया। भविष्य में भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी राजस्व विभाग ने बताया कि अदालत के आदेशों का पालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वास्तविक भूमि स्वामियों को उनका अधिकार समय पर मिल सके।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cp7RAJS
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cp7RAJS
via IFTTT
Comments
Post a Comment