Skip to main content

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग:सस्पेंड किए गए सीनियरों ने जूनियर छात्रों को फ्लैट में बुलाकर की मारपीट; धमकाने के साथ जबर्दस्ती शराब पिलाने के आरोप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक माह में दूसरी गंभीर घटना सामने आई है। जूनियर छात्रों ने सीनियरों पर फ्लैट में बुलाकर मारपीट, डराने-धमकाने और जबरन शराब पिलाने के आरोप लगाए हैं। इन सीनियरों में पूर्व में रैगिंग के मामले में सस्पेंड किए गए दो छात्र भी हैं। यानी सीनियर छात्रों पर पहले की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद रैगिंग की घटनाएं रुक नहीं रही है। इस बार रैगिंग की शिकायत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को करने की नहीं बल्कि कॉलेज प्रशासन को एक गुमनाम पत्र मिला। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। शिकायत के अनुसार 2025 बैच के जूनियर छात्रों को 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने एक निजी फ्लैट पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जबरन नाचने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ितों में इंदौर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर का बेटा भी शामिल है। जांच में यह भी सामने आया कि ताजा मामले में नामजद दो सीनियर छात्र 18 नवंबर की रैगिंग घटना में भी शामिल थे। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें पहले एक माह के लिए निलंबित किया था। खुलकर बोलने से भी डरे जूनियर शिकायत सामने आने के बाद कमेटी ने सीनियर और जूनियर छात्रों को अलग-अलग बुलाकर बयान दर्ज किए। जांच के दौरान रैगिंग की पुष्टि हुई। बताया गया कि घटनाओं के बाद जूनियर छात्र इतने डरे हुए थे कि पूछताछ के दौरान भी वे खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू की और जूनियर व सीनियर छात्रों के बयान अलग-अलग दर्ज किए हैं। बिना ब्रेक के कराई लंबी फिल्डिंग हाल ही में एक अन्य शिकायत में जूनियर छात्रों ने खेल के दौरान उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सीनियर छात्र क्रिकेट खेलते रहे और जूनियरों से घंटों तक बिना ब्रेक फील्डिंग करवाई गई। सीनियरों ने उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया और लंबे समय तक मैदान में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया। इस शिकायत की भी जांच की जा रही है। घंटों तक बंधक बनाने का था आरोप इसके पूर्व 18 नवंबर को जूनियर छात्रों ने यूजीसी में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अगले दिन कॉलेज को भेज दिया गया। 20 नवंबर को एंटी-रैगिंग कमे्री की बैठक हुई, जिसके बाद चार सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। तब जूनियरों ने नियमित प्रताडित करने, गाली-गलौज, निजी फ्लैटों में मारपीट, शराब और सिगरेट पीने का दबाव तथा करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए थे। पिछले साल 54 छात्रों के लिए थे बयान दिसंबर 2024 में ‘प्लीज हेल्प मी’ नामक एक एक्स (X) अकाउंट के जरिए हॉस्टल में रैगिंग का मामला उजागर किया गया था। इसके बाद कमेटी ने 54 छात्रों के बयान दर्ज किए थे, हालांकि सभी ने आरोपों से इनकार किया था। वहीं, यूजीसी में की गई एक अन्य शिकायत में हॉस्टल की छतों पर रातभर रैगिंग किए जाने और खेल गतिविधियों के दौरान उत्पीड़न के तहत छह घंटे तक खड़ा रखे जाने के आरोप लगाए गए थे। दो सालों में रैगिंग की आठ शिकायतें अक्टूबर में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की पीजी प्रथम वर्ष की ​​छात्रा ने रैगिंग में गंभीर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि तनाव के चलते चार महीनों में उसका वजन 22 किलो कम हो गया और उसे 14 दिन की छुट्टी लेकर घर जाना पड़ा। बाद में यह शिकायत वापस ले ली गई। पिछले दो सालों में कॉलेज में रैगिंग से जुड़ी आठ से शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jGq4PVC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...