Skip to main content

14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली:98% लाने वाली बेटी मिली तो फूट-फूटकर रो पड़े पिता; 3 लड़कियों की वापसी की भावुक कहानियां

तीन बेटियां… तीन कहानियां… और तीनों में एक बात कॉमन, घर की देहरी छोड़ते वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि लौटने में सालों लग जाएंगे। नवंबर में पुलिस की कोशिशों ने इन तीन परिवारों की टूट चुकी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया। भोपाल शहर में गुम हुईं 69 बालिकाएं और 11 बालक ढूंढ निकाले। मगर हर फाइल के पीछे दर्द, डर और दुआ की अलग कहानी थी। जिनमें से ये तीन सबसे भावुक सच सामने आए…। 14 की उम्र में घर छोड़ा, 12 साल बाद मिली पिपलानी इलाके की 14 साल की बच्ची 2013 में घर छोड़कर चली गई थी। वजह-पढ़ाई को लेकर मां से झगड़ा था। नादानी में घर की देहरी पार की… फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेलवे स्टेशन पहुंचकर वह पहली ही ट्रेन में चढ़ गई, जो गुजरात जा रही थी। स्टेशन–स्टेशन भटकती रही। खाने को नहीं, ठिकाना कहीं नहीं था। कुछ समय बाद फिर भोपाल लौटी, लेकिन घर नहीं गई। इस दौरान स्टेशन पर एक परिचित युवक मिल गया, जो नौकरी के लिए चेन्नई जा रहा था। बच्ची ने अपनी हालत बताई और उसके साथ चल दी। 18 की हुई तो वहीं शादी कर ली। एक बच्चा भी हो गया। इधर, घर वाले हर त्योहार उसी उम्मीद में जीते रहे कि शायद आज दरवाजा बजे। नवंबर में पुलिस ने गोपनीय तरीके से पड़ताल की, लोगों से पूछताछ की और अंततः उसे भोपाल से ढूंढ निकाला। 12 साल बाद बेटी मां की बांहों में लौटी तो पूरा थाने का स्टाफ भावुक हो गया। 98% लाने वाली बेटी घर छोड़कर गायब हो गई बजरिया इलाके की इस लड़की को लोग मोहल्ले की सबसे होशियार बच्ची कहते थे। 12वीं में 98% लाई, मगर पारिवारिक तनाव के चलते जनवरी 2025 में घर छोड़ दिया। पुलिस ने दूरदर्शन से लेकर सोशल मीडिया और रेलवे सीसीटीवी तक, हर जगह खोजा। एक वीडियो में वह गोरखपुर एक्सप्रेस में अकेली बैठी मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें लगातार ट्रेन के रूट पर तैनात हो गईं। बीना, ललितपुर, झांसी, कानपुर, अयोध्या सहित कुल 13 स्टेशन छान मारे गए। महीनों बाद एक सूचना मिली कि वह इंदौर में है। जांच वहीं फोकस हुई और लड़की मिल गई। वह बोली कि मैं पढ़ना चाहती थी, इसलिए चली गई। किसी ने बहकाया नहीं था। बेटी को देखकर पिता फूट-फूटकर रो पड़े। इंस्टाग्राम की फोटो बनी जिंदगी की डोर बागसेवनिया की 16 साल की बच्ची मां से झगड़कर निकल गई थी। वह भी रेलवे स्टेशन पहुंची और मद्रास जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। रास्ते में एक महिला मिली, जिसने कहा कि काम मिल जाएगा और रहना भी हो जाएगा। वे डिंडीगुल नाम की जगह पर पहुंच गई। लड़की फैक्ट्री में नौकरी करने लगी, हॉस्टल में रहने लगी। चार साल बीत गए, फिर एक दिन उसने रूममेट के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालीं। तस्वीरों की दीवारें, हॉस्टल जैसा माहौल पड़ोस के एक लड़के ने पहचान लिया और उसके माता-पिता को बताया। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक की, फैक्ट्री का एरिया स्कैन किया और 400 किमी दूर से उसे सुरक्षित वापस लाया। मां ने पहली बार बेटी को देखा तो बस उसे चुपचाप सीने से लगा लिया। ये खबर भी पढ़ें... घर से भाग रही बेटियां बोलीं- मम्मी-पापा फीलिंग नहीं समझते पुलिस हर साल ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चियों की तलाश करती है। इस बार 1 से 30 नवंबर तक चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने पूरे प्रदेश से 1900 बच्चियों को तलाश कर उन्हें घर पहुंचाया है। पुलिस ने जब इन बच्चियों से बात की तो पता चला कि ज्यादातर परिवार के माहौल से तंग आकर घर से भागी थी। पढ़िए पूरी खबर।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fYVUjmG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...