Skip to main content

आबकारी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामला:उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ का संदेह, हाईकोर्ट ने एक्सपर्ट कमेटी बनाकर दिए जांच के आदेश

हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सिंगल बेंच ने शनिवार को आबकारी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2006-07 से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई है। इस सुनवाई में हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। असल में आरोप था कि परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ की गई है। हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिका में कथित हेरफेर, काट-छांट और ओवर राइटिंग के आरोपों को गंभीर मानते हुए सक्षम अधिकारी को एक्सपर्ट की कमेटी गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई पर जांच रिपोर्ट के साथ तलब किया है। यह याचिका साल 2016 से लंबित थी। याचिकाकर्ता ने यह लगाए थे आरोप इस मामले में याचिका कर्ता शिरोमणि सिंह माहेश्वरी ने न्यायालय में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया था कि वह एससी वर्ग विभागीय उम्मीदवार थे। परीक्षा में प्रश्नों का सही उत्तर देने के बाद भी उन्हें कम अंक दिए गए । इस मामले में याचिका कर्ता की ओर से एडवोकेट डीपी सिंह ने तर्क दिया है कि आबकारी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के दौरान इस मामले में कुछ स्थानों पर अंक काटे गए, तो कुछ स्थान पर अंक जोड़े नहीं गए। ओवर राइटिंग को आधार बनाकर परीक्षा परिणाम प्रभावित किया गया। जब उन्होंने आरटीआई के तहत विभाग से पूरी जानकारी जुटाई तो उनको इस बात का पता लगा। इसके बाद आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद उन्होंने इसकी विस्तृत आपत्ति विभाग के समझ पेश की थी, जिसे यह कहकर खारिज कर दिया गया कि पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान ही नहीं है। कोर्ट ने कहा-जहां अन्याय और मनमानी साफ नजर आए वहां न्यायिक समीक्षा संभव सब इंस्पेक्टर आबकारी परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका पर न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि सामान्य तौर पर न्यायालय शैक्षणिक मामलों में एक्सपर्ट द्वारा लिए गए निर्णय में हस्तक्षेप नहीं करती हैं, लेकिन जहां रिकॉर्ड पर स्पष्ट रूप से अन्याय और मनमानी नजर आए वहां न्यायिक समीक्षा संभव है। रिकॉर्ड देखने के बाद न्यायालय ने पाया कि उत्तर पुस्तिका में प्रथम दृष्टया हेरफेर और सुधार के संकेत मौजूद हैं, इसलिए निर्णय प्रक्रिया की जांच आवश्यक है। एक्सपर्ट कमेटी गठित करने के दिए आदेश इस मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की एकल पीठ ने राज्य शासन को निर्देश दिए हैं कि वह एक्सपर्ट कमेटी गठित कर याचिकाकर्ता की उत्तर पुस्तिका की जांच कराए। याचिकाकर्ता को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाए और एक कारणयुक्त आदेश पारित किया जाए। यदि जांच में याचिकाकर्ता को योग्य पाया जाता है तो चयन से जुड़े सभी परिणाम लाभ (बैकवेज को छोड़कर) दिए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/59JkDS2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...