Skip to main content

रायसेन ब्रिज: रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई, AGM सस्पेंड:बरेली-पिपरिया हाईवे पर गिरा था ब्रिज; MPRDC की 2 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे स्थित ब्रिज गिरने के मामले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) में 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि 1 दिसंबर को ब्रिज ढह गया था। हादसे में घायल बाइक सवार देवेंद्र सिंह धाकड़ (35) की मौत हो गई। वह अपनी बहन की विदाई कर लौट रहा था। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इसी दिन एमडी भरत यादव ने मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देना थी। इसी कमेटी ने बुधवार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार- प्रथम दृष्ट्या पुल के संधारण में लापरवाही बरतने, पुल की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखने व सुरक्षित यातायात आवागमन का प्रबंध नहीं किए जाने के कारण दुर्घटना होने का उल्लेख किया गया। इसके बाद प्रभारी सहायक महाप्रबंधक ठाकुर को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई नहीं होने से उठे थे सवाल इससे पहले सोमवार को जारी आदेश में कॉर्पोरेशन ने मैनेजर ए.ए. खान को निलंबित कर दिया, जबकि वे भोपाल संभागीय कार्यालय में पदस्थ हैं। सीनियर अफसरों के निर्देश पर खान शाम 6 बजे मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आदेश में गलत तरीके से लिख दिया गया कि "पुल उनकी देखरेख में बन रहा था।' इसी आधार पर उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, सच्चाई यह है कि ब्रिज का पूरा कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारी एडिशनल जनरल मैनेजर (एजीएम) विक्रम सिंह ठाकुर के पास थी। बजट स्वीकृति से लेकर साइट मॉनिटरिंग तक पूरा काम उन्हीं के अधीन था। उनके पदस्थापना आदेश में भी बरेली-पिपरिया रोड, स्टेट हाइ‌वे 31 और 62 का स्पष्ट उल्लेख है। इसके बावजूद एजीएम ठाकुर को केवल शोकॉज नोटिस थमाकर छोड़ दिया गया, जबकि प्रथमदृष्टया जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। इसे लेकर दैनिक भास्कर ने बुधवार को खुलासा भी किया था। इसके बाद शाम को ठाकुर का निलंबन आदेश जारी हो गया। 6 मजदूरों ने भागकर बचाई अपनी जान हादसे के समय पुल के नीचे मरम्मत कार्य चल रहा था और छह मजदूर काम कर रहे थे। पुल ढहते ही मजदूरों ने दौड़कर जान बचाई, हालांकि एक मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। सभी घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें... 1. रायसेन में पुल ढहा, दो बाइक्स गिरीं, एक की मौत रायसेन जिले के बरेली–पिपरिया स्टेट हाईवे पर नयागांव में पुल ढहने के हादसे में घायल बाइक सवार देवेंद्र सिंह धाकड़ (35) की मौत हो गई। वह अपनी बहन की विदाई कर लौट रहा था। भोपाल एम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लापरवाही के चलते प्रबंधक ए.ए. खान को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. MP में इंजीनियरों के कारनामे...टूट रहे ब्रिज, धंस रही सड़कें मध्यप्रदेश में सरकारी इंजीनियरों के हर रोज कारनामे सामने आ रहे हैं। ताजा कारनामा बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे का है। पुल ढहने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/R2jk5EA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...