Skip to main content

सिंगरौली पेड़ कटाई मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच टीम:पटवारी, सिंघार सहित 12 नेता 11 दिसंबर को करेंगे जांच-पड़ताल

सिंगरौली के घिराली कोल ब्लॉक के लिए तेजी से हो रही बड़े पैमाने की पेड़ों की कटाई को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पर्यावरणीय नुकसान और वन क्षेत्र पर बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक तथ्य अन्वेषण समिति गठित कर दी है, जो 11 दिसंबर 2025 तक सिंगरौली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। समिति का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सिंगरौली में “अनियंत्रित और असामान्य गति से” पेड़ों की कटाई हो रही है, जो पर्यावरण, स्थानीय आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी का आरोप है कि घिराली कोल ब्लॉक में वन संरक्षण कानून व पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए मशीनों से पेड़ों को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस की जांच समिति में ये नेता शामिल 11 दिसंबर तक सिंगरौली में जाकर करेगी ग्राउंड रिपोर्ट कांग्रेस का कहना है कि समिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विस्थापित परिवारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर यह जानने का प्रयास करेगी कि पेड़ों की कटाई की वास्तविक मात्रा कितनी है? क्या पर्यावरणीय अनुमति और वन संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का पालन हुआ? स्थानीय लोगों की राय और आपत्तियाँ क्यों नहीं ली गईं? कोल ब्लॉक के लिए हुई कटाई में क्या किसी प्रकार की अनियमितता शामिल है? इसके आधार पर समिति एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। कांग्रेस की आपत्तियां क्या-क्या हैं? यह केवल कोल ब्लॉक नहीं, पर्यावरण पर सीधा हमला है। कांग्रेस का आरोप है कि हजारों पेड़ एक बार में काटे जा रहे हैं, जिससे सिंगरौली क्षेत्र का पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ रहा है। स्थानीय समुदायों से बिना परामर्श अनुमति और कार्यवाही पार्टी का कहना है कि ग्रामीणों और आदिवासी समुदायों को विश्वास में नहीं लिया गया, जबकि कोल ब्लॉक का पूरा क्षेत्र उनकी आजीविका, जलस्रोतों और जंगलों से जुड़ा है। वन एवं पर्यावरण नियमों में गंभीर उल्लंघन कांग्रेस का आरोप है कि कटाई शुरू करने से पहले सार्वजनिक सुनवाई, पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन, पुनर्वनीकरण योजना, जैसी प्रक्रियाओं का ठीक से पालन नहीं किया गया। सरकार पर “जल्दबाज़ी में अनुमति देने” का आरोप कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पर्यावरणीय संवेदनशीलता अधिक है, वहाँ इतनी तेज़ी से जंगल साफ कर देना संदिग्ध है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j8mrY0n
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...