Skip to main content

कोर्ट में पदस्थ APO के घर लाखों की चोरी:न दरवाजा टूटा-न समान फैला, टीचर-पड़ोसी सहित तीन संदेह के घेरे में

न घर का ताला टूटा, न सामान अस्त-व्यस्त हुआ...फिर भी अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी गायब हो गई। यह घटना हुई है सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अमित गुप्ता के साथ। जिला कोर्ट में पदस्थ अभियोजन अधिकारी ने अजीबोगरीब ढंग से हुई चोरी की एफआईआर आधारताल थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमित गुप्ता ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर के रहने वाले सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अगस्त 2025 से धनी की कुटिया के पास गोकुलधाम सोसाइटी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। विवाह से लौटे-जेवरात रखे अलमारी में अमित गुप्ता अपने दोस्त की शादी में 29 नंवबर को झांसी उत्तरप्रदेश गए थे। 2 दिसंबर को वापस लौटकर जबलपुर आए। 3 दिसंबर को सोने-चांदी के जेवरात अलमारी में रख दिए, और रोजमर्रा के काम में लग गए। अमित ने 13 दिसंबर को पत्नी से कहा कि अलमारी में रखे रुपए में से 2 हजार लाकर दो। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली तो लाॅकर में चाबी लगी हुई थी। लाॅकर खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब 18 हजार रुपए गायब थे। जेवरात के बाॅक्स देखे तो वो रखे हुए थे, संदेह होने पर जब खोलकर देखा तो जितने भी जेवरात थे, सभी नदारद थे। काफी देर तक ढूंढा पर कुछ नहीं मिला,जिसके बाद अमित ने आधारताल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। घर में तीन लोगों का आना-जाना अमित गुप्ता ने बताया कि जुलाई 2025 को जिला कोर्ट में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर ज्वाइंनिंग हुई थी। अगस्त माह में आधारताल में किराए का मकान लिया। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 13 दिसंबर की दोपहर को जब अलमारी खोली तो सारे जेवरात गायब थे। अमित ने बताया कि उनके घर पर काम करने के लिए सुबह 11 बजे मेड आती है। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनकी 6 माह की बच्ची को खिलाने के लिए अक्सर घर आया करती थी, उनके साथ-साथ शाम को 7 वर्षीय बेटे को पढ़ाने के लिए टीचर आती है। इन तीनों के अलावा और किसी का आना-जाना नहीं है। सूनेपन का चोरों ने उठाया फायदा सहायक लोक अभियोजन अधिकारी का कहना है कि रोजाना वह 11 बजे आफिस चले जाया करते हैं। घर पर पत्नी और बच्चे बस रहते है। काम वाली मेड भी कुछ माह से आ रही है। जिस जगह पर अलमारी रखी हुई है, वहां पर बाहरी व्यक्ति कोई नहीं जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले जब दोपहर को उनकी पत्नी सो गई थी, हो सकता है उसी का फायदा उठाते हुए चोर अलमारी तक पहुंचा और खोलकर जेवरात एवं नगदी लेकर रफू चक्कर हो गया। अमित का कहना है कि जिसने भी चोरी कि है, वह अच्छे से जानता है कि अलमारी के बगल में ही चाबी रखी रहती है। ये समान गया चोरी अमित गुप्ता ने बताया कि सोने के करीब 20 तोला और चांदी के एक किलो के जेवरात थे, जो चोरी गए हैं। एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी, एक सोने की बेंदी, सोने की चार चूड़ियां, दो सोने के कंगन, सोने की कान की झुमकी सहित 18000 रुपए नगद चोरी गए हैं। आधारताल थाना प्रवीण कुमरे का कहना है- सहायक लोक अभियोजन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि घर में कुछ लोगों का आना-जाना था, उनके घरों में भी सर्चिंग करवाई जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gtwjLau
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...