Skip to main content

भोपाल की 2 कॉलोनियों में बिजली का मुद्दा...मंत्री की मीटिंग:गोकुलधाम पर ₹1.27 करोड़ बकाया; द्वारकाधाम में बिल जमा करने पर फोकस

भोपाल की 2 बड़ी कॉलोनी- गोकुलधाम और द्वारकाधाम सोसाइटी में बिजली की बकाया राशि के मुद्दे पर शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग को मीटिंग करना पड़ी। गोकुलधाम में पिछले 1 साल से न तो बिल्डर और न ही कॉलोनी के लोगों ने बकाया राशि जमा कराई। इस कारण बकाया राशि 1.27 करोड़ रुपए हो गई। द्वारकाधाम में भी राशि बकाया है। ऐसे में अब सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। गांधीनगर जेल रोड स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के करीब 400 घरों के बिजली कनेक्शन पिछले साल नवंबर महीने में काटे गए थे। इसके चलते रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। मंत्री सारंग की पहल पर मामला शांत हुआ। इस दौरान बिल्डर-कॉलोनी के लोगों द्वारा राशि जमा करने की बात कही थी, लेकिन अब तक राशि जमा नहीं की गई। इससे बकाया राशि का आंकड़ा बढ़ता गया। दोनों कॉलोनियों में आ रही बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मंत्री सारंग ने बैठक की। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, बिजली कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल भी मौजूद थे। बैठक में बताया कि 29 नवंबर 2024 को लिए गए निर्णय के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। द्वारकाधाम कॉलोनी में रहवासियों ने 17 लाख रुपए जमा किए, लेकिन बिल्डर ने बाकी 39 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया। जिससे यह राशि अब 53 लाख रुपए हो गई है। इसके अलावा द्वारकाधाम कॉलोनी के वर्तमान विद्युत बिलों के अंतर्गत लगभग 15 लाख रुपए बकाया है। यहां लोग नियमित राशि जमा करवा रहे हैं। दूसरी ओर, गोकुलधाम कॉलोनी के बारे में बताया कि पिछली बैठक के समय कुल बकाया राशि 72 लाख रुपए थी। जिसमें से रहवासियों को 5 मासिक किश्तों में 28 लाख और बिल्डर को 44 लाख रुपए जमा करने थे। बावजूद अब तक न तो रहवासियों ने और न ही बिल्डर ने कोई राशि जमा कराई। इस कारण बकाया राशि बढ़कर सवा करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। मंत्री ने दोनों पक्षों को सुना, फिर दिए निर्देश शुक्रवार को हुई बैठक में मंत्री सारंग ने दोनों पक्षों को सुना। गोकुलधाम कॉलोनी के संबंध में कॉलोनीवासी और बिजली कंपनी के बीच सहमति के आधार पर 31 दिसंबर-25 तक कुल राशि का 50% हिस्सा कॉलोनीवासियों एवं बिल्डर द्वारा जमा कराया जाएगा। इस राशि के जमा होने के बाद कॉलोनी की बिजली समस्या के निराकरण के लिए बिजली कंपनी आवश्यक कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी करने की अनुमति देगी। बाकी राशि 15 जनवरी-26 तक जमा कराए जाने की बात कही गई। कॉलोनी में शेष अधोसंरचना कार्यों एवं स्थायी विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्त कार्य कॉलोनाइजर कराएगा। जिसके अनुपात में की गई प्रगति के अनुसार नगर निगम बंधक भू-खंडों को नियमानुसार मुफ्त कर देगा। द्वारकानगर कॉलोनी के संबंध में कहा कि बिल्डर द्वारा अपने उत्तरदायित्व के अंतर्गत शेष बकाया विद्युत राशि समय-सीमा में जमा कराई जाए। संपूर्ण कॉलोनी के लिए जारी विद्युत देयकों की वसूली के लिए कॉलोनीवासियों द्वारा दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिनके माध्यम से संग्रहित राशि मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी को जमा कराई जाएगी। उक्त कर्मचारियों पर होने वाले व्यय की पूर्ति बिल्डर करेगी। जो कॉलोनीवासी लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन तहसीलदार, पुलिस एवं कंपनी कर्मचारियों के संयुक्त दल तत्काल काटे जाएंगे। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन तभी पुन: जुड़ेंगे, जो राशि जमा कर देंगे। कॉलोनी के शेष विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बंधक भू-खंडों का नियमानुसार व्ययन कर नगर निगम आवश्यक कार्रवाई करेगा। साथ ही, बिजली कंपनी गोकुलधाम एवं द्वारकाधाम कॉलोनियों को भविष्य में पृथक-पृथक कॉलोनियों के रूप में माना जाएगा। समय-सीमा एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता मंत्री सारंग ने दोनों कॉलोनियों के बिल्डर एवं रहवासियों को निर्देशित किया कि समस्त बकाया बिजली बिलों का पूर्ण भुगतान एक माह की समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो, इसके लिए संबंधित बिल्डर एवं रहवासियों को भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। वरना, प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करेगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PhuiSpN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...