Skip to main content

ग्वालियर में गालियां देने पर हुआ था विवाद, 5 गिरफ्तार:बेटे के घाव देखकर सदमे में हुई थी पिता की मौत; युवक की हालत नाजुक

ग्वालियर में बेटे के चेहरे पर मारपीट के घाव देखकर सदमे में एक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घटना दो दिन पहले ग्वालियर के सिरोल स्थित हुरावली तिराहा की है। घायल भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी दतिया से शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए थे। घायल शादी में हलवाई का काम कर अपने गांव वापस लौट रहा था। हमलावरों के एक साथी ने चौराहा पर खड़े हलवाई को गालियां देते हुए कहा था कि इतनी रात को यहां क्या कर रहा है। हलवाई ने गालियां देने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। एक कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया था। इसके बाद पास ही खड़े एक ठेले के पाइप को निकालकर तब तक पीटा, जब तक की युवक बेहोश नहीं हो गया। शहर के सिरोल थाना स्थित हुरावली तिराहा पर मारपीट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया था, क्योंकि इस हमले में घायल युवक से जब उसके पिता ने वीडियो कॉल पर बातचीत की तो उसके घाव देखकर पिता सदमे में आ गया। जब वह उससे मिलने के लिए आ रहा था तो अचानक गिर गया और हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पुलिस ने CCTV कैमरे के आधार पर हमलावरों की पड़ताल की तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और हमलावरों की पहचान कर पांच हमलावरों की पहचान हुई थी। टीआई सिरोल गोविन्द बागोली ने बताया कि वारदात के बाद घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाले तो पता चला कि बदमाश मोहनपुर से हस्तिनापुर की तरफ भागे हैं। पुलिस ने रूट तैयार किया तो पता चला कि बदमाश टाटा मैजिक नम्बर एमपी 07जेडए-2314 से भागे हैं। इसका पता चलते ही पुलिस ने सभी हमलावरों को पकड़ लिया है। यह हमलावर पकड़े गए हैं पुलिस ने CCTV फुटेज और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान करने के बाद आरोपी छुन्नू उर्फ राहुल यादव पुत्र छोटे सिंह यादव निवासी बड़ेरा, थरेट दतिया को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी छुन्नू से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात को मोहित पुत्र लोकेन्द्र सिंह यादव, अमन यादव पुत्र राकेश सिंह यादव और अजीत यादव पुत्र रामबाबू यादव ने अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और अमन यादव, अजीत यादव व मोहित यादव को पकड़ लिया गया है। ऐसे समझिए पूरा मामला बताया गया है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे हरिज्ञान सिंह चौहान अपने भांजे धर्म सिंह चौहान के साथ गोयल वाटिका में आयोजित हुई शादी में चाट का स्टॉल लगाकर वापस अपने घर काशीपुरा उटीला जा रहा था। हुरावली तिराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे हरिज्ञान सिंह चौहान का वहां खड़े अजीत यादव से गालियां देने पर मुंहवाद हो गया था। जब हरिज्ञान ने गालियां देने से रोका तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया था। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया- युवक पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी दतिया से शादी में ग्वालियर आए थे। पूरा विवाद मामूली मुंहवाद पर हुआ था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iwTo2M6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...