गुना |प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि सेवा 1 जनवरी को सुबह 9 बजे वार्ड 18 नजूल कॉलोनी के नवीन पार्क का नामकरण राजमाता विजयराजे सिंधिया के नाम किया जाएगा तथा पार्क में पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे कैंट गोशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया जाएगा। सुबह 10.45 बजे जिला अस्पताल स्थित सेवा भारती की अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 गरीब बस्ती कंचनपुरा में कंबल वितरण का कार्यक्रम और शाम 6 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। नपा अध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रमों में सभी पार्षदगणों, भाजपा के वरिष्ठ जनों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से सेवाकार्य में उपस्थित रहने की अपील की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/thx7Zb9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/thx7Zb9
via IFTTT
Comments
Post a Comment