Skip to main content

टी.राजा बोले- हिंदू राष्ट्र की ज्योत जलाने आया हूं:इंदौर में जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने के लिए पीएम को ट्वीट करने का कहा

इंदौर की युवती की शादी रोको नहीं तो फ्रिज में कटी लाश मिलेगी बयान देकर चर्चा में आए हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीना और मरना है तो संभाजी जैसा। महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने घांस की रोटी खाना पसंद कर लिया पर किसी के आगे झुके नहीं। हम जब हम हिंदू राष्ट्र की स्थापना की बात करते हैं तो हमारे ही नेता जो भारत पर बोझ बने हुए हैं वे कहते हैं भारत सेकुलर देश है। 1976 में यह नारा इंदिरा गांधी लेकर आई। इमरजेंसी में हिंदुओं को जेल में डालकर भारत का चीर हरण करके सेकुलर शब्द जोड़ दिया। जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने, अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट़्वीट करो। गद्दारों के कारण ही हिंदू राष्ट्र बनाने में दिक्कत आती है। यदि संभाजी महाराज को नहीं पकड़ाया होता तो आज हमारा भारत हिंदू राष्ट्र होता। तय समय से दो घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान टी राजा ने कहा लक्ष्मण सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि देने आया हूं। युवाओं को मार्गदर्शन देने आया हूं। मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में हो रहे धर्मांतरण पर चर्चा करने आया हूं। लव जिहाद को रोकने के लिए प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। हिंदू राष्ट्र की एक ज्योत इंदौर में भी जलाने आया हूं। एक सप्ताह से आयोजित हो रहे हैं कार्यक्रम हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि, स्व. गौड़ की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सप्ताह तक समरसता सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक साधु संत के साथ धार्मिक व सामाजिक संगठन के विशिष्टजन के साथ हजारों की संख्या में श्रोता भी मौजूद रहेl आए दिन विवादित बयान देते हैं टी राजा अगस्त 2022 में टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। उन्हें इस मामले में करीब दो महीने जेल जाना पड़ा। हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार के चलते वर्ष 2000 से लड़ाई शुरू की थी। उस वक्त वे हिंदू वाहिनी संगठन में रहकर काम कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने गौ माता की सेवा करने का काम भी शुरू किया। वे अपने साथ युवाओं को जोड़ते और उन्हें हिंदू होने का अर्थ समझाते। ऐसा करते हुए उन्होंने साल 2004 तक अपने जैसे 500 कार्यकर्ता जोड़ लिए। साल 2010 में मिलाद उन नबी के जवाब में टी राजा सिंह ने पहली बार हैदराबाद में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली। 2009 में तेलुगुदेशम पार्टी से नगर पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। 2014 में टी राजा तेलगांना में गोशामहल सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। 2018 में उन्होंने दूसरी बार इस सीट पर विजय हासिल की। 2018 में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच देने के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की गई। इस बयान से इंदौर का कनेक्शन है टी राजा का 'शादी रोकें,नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी':MP की इस शादी का विरोध कर रहे तेलंगाना विधायक; जबलपुर का युवक,इंदौर की युवती लापता इंदौर की युवती और जबलपुर के युवक ने शादी के लिए जबलपुर कलेक्ट्रेट में एप्लिकेशन दी है। शादी 12 नवंबर 2024 को होने वाली है। हिंदू संगठन इस शादी के खिलाफ हैं। मध्यप्रदेश में होने वाले इस विवाह की भनक जब तेलंगाना विधायक टी राजा को लगी, तो वे भी विरोध में उतर आए। हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने वीडियो जारी कर जबलपुर के हिंदू संगठनों से अपील करते हुए कहा, 'इस शादी को हर हाल में रोका जाए। नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी।' टेलिकॉम कंपनी में साथ काम करते हैं दोनों

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9ujaxfP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...