Skip to main content

एक साथ शुरू हुआ था काम..:भोपाल से पहले इंदौर में ​होगा 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का कमर्शियल रन

भोपाल-इंदौर में एक साथ शुरू हुए मेट्रो के निर्माण कार्यों के बीच इंदौर में अगले महीने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पब्लिक पैसेंजर रन हो सकता है। करीब 6 किमी लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किमी लंबा है, लेकिन इस पर पब्लिक पैसेंजर रन में अभी पांच महीने से भी ज्यादा का वक्त लगेगा। इसकी वजह सिविल निर्माण में देरी है। हालांकि, मेट्रो के अफसरों का कहना है कि भोपाल में पहले केवल सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच 5 स्टेशन के साथ ही पब्लिक पैसेंजर रन की तैयारी थी। बाद में रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज का काम और प्रायोरिटी कॉरिडोर को एम्स तक बढ़ाया गया। इसलिए भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा करने में देरी हुई है। इंदौर में कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएम आरएस) की टीम निरीक्षण का काम पूरा कर चुकी है। यानी तब तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क, लोड टेस्ट, ट्रायल रन जैसे काम पूरे किए जा चुके थे। इसके अलावा रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरड एसओ) की टीम सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर ट्रैक का परीक्षण भी कर चुकी है। भोपाल में अभी 5 महीने लगेंगे एमडी मेट्रो रेल कंपनी एस. कृष्ण चैतन्य का कहना है कि इंदौर में केवल कमिश्नर सीएमआरएस का आना बचा है। वे आकर एनओसी देंगे, इसके कुछ दिनों बाद हम इंदौर में सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पब्लिक पैसेंजर रन कर सकते हैं। ऐसा मार्च के आखिरी हफ्ते में संभव होगा। भोपाल मेट्रो के 6.22 किमी लंबे पूरे प्रायोरिटी कॉरिडोर का सिविल वर्क तकरीबन आखिरी चरण में है। सुभाष नगर डिपो में भी 20% से ज्यादा काम बचा है। सुभाष नगर से आरकेएमपी के बीच ट्रायल रन कर चुकी मेट्रो रेल कंपनी को आरकेएमपी स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच ट्रैक का काम पूरा करने में करीब 17 महीने लग गए हैं। रेलवे अप्रूवल और निर्माण में लगे 9 महीने मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि इन 17 महीनों में सबसे ज्यादा वक्त, गणेश मंदिर के सामने आरओबी से जुड़ी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने में लगा है। इसमें करीब 9 महीने लगे। इस दौरान रेल मंडल से अनुमति मिलने और गणेश मंदिर के सामने की रेल लाइन के ऊपर स्टील ब्रिज बनाया गया। अगले महीने आ सकता है आरडीएसओ मल्टीपल टेस्टिंग करने के बाद संभव है कि अगले महीने तक मेट्रो कंपनी पूरे प्रायोरिटी ट्रैक का परीक्षण करवाने के लिए आरडीएसओ को बुला सकती है। लखनऊ से आने वाला ये संगठन ट्रेन से सफर करता है और एक पूरी बोगी में अपने तकनीकी उपकरण लाता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Hfp70ZV
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...