Skip to main content

अमित दीवान सुसाइड केस में भाजपा नेता के बेटे गिरफ्तार:दोनों 25 दिन से थे फरार, बुधनी से पकड़े गए; 4 आरोपियों की तलाश जारी

नर्मदापुरम में अमित दीवान के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता के पुत्र विकाश शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देहात थाना पुलिस ने बुधनी से की। दोनों भाइयों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के पहले, पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे समेत छह आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार थे। इनकी खोजबीन में पुलिस तीन राज्यों, राजस्थान और महाराष्ट्र तक पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की और आकाश कई स्थानों पर फरारी काट रहे थे। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। याचिका रद्द होने के बाद आरोपियों के पास गिरफ्तारी ही अंतिम विकल्प था। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपियों से अमित दीवान के सुसाइड केस के संबंध में पूछताछ हुई। ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल क्रिकेट सट्टे को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच रुपए का लेनदेन की बात सामने आई। मोबाइल पर भी उनकी बातें होती थी। केस में फरार 4 आरोपी भईयू सराठे उर्फ आशीष सराठे, ऋषि सराठे, युवा नेता राकेश रघुवंशी और विवेक ठाकुर की भी तलाश में टीम लगी है। 2 फरवरी को यशराज होटल में लटका मिला था शव आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग खेलने के लिए कर्ज के रूप में लिए रुपए वापस करने के बाद भी अमित दीवान को सूदखोर प्रताड़ित कर रहे थे। एक आरोपी राकेश रघुवंशी ने तो अमित दीवान के घर जाकर उसे धमकाया भी था। सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर अमित दीवान ने यशराज होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। 2 फरवरी को उसका शव फांसी पर लटका मिला था। मौके पर मिले सुसाइड नोट में अमित ने आत्महत्या की वजह और 8 लोगों के नाम लिखे थे। जिस आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की शिवहरे, आकाश मोबाइल, भैय्यू सराठे, ऋषि सराठे, राकेश रघुवंशी, सौरभ शर्मा, विवेक ठाकुर, नितिन मालवीय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया। दो आरोपी पहले जा चुके जेल केस दर्ज होने के बाद सभी 8 आरोपी फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ढूंढती रही। एसपी ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके अवैध अतिक्रमण तोड़ने की मांग को लेकर मृतक के परिजन और ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन, प्रदर्शन और चक्काजाम भी किया। इस बीच करीब 18 दिन बाद पुलिस ने पहले आरोपी सौरभ शर्मा को अरेस्ट किया था। दो दिन 21 फरवरी को एक ओर आरोपी नितिन मालवीय को पिपरिया से अरेस्ट किया। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tBNy9Gj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...