Skip to main content

पंच कल्याणक महोत्सव का पांचवां दिन:टीटी नगर जिनालय में ज्ञान कल्याणक की हुई क्रियाएं,श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम

भोपाल के टी टी नगर स्थित स्मार्ट सिटी जिनालय में मुनि प्रमाण सागर महाराज की उपस्थिति में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव के पांचवे दिन 19 फरवरी (बुधवार) को श्रद्धालुओं ने विशेष धार्मिक क्रियाओं का लाभ लिया। इस दिन का मुख्य आकर्षण था ज्ञान कल्याणक (सत्य तथ्योपलब्धि), जिसमें आचार्य प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में मंत्र आराधना, तिलकदान, मुखोद्घाटन, प्राण प्रतिष्ठा, और समवशरण की रचना जैसी महत्वपूर्ण क्रियाओं का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं ने मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन के साथ इस पवित्र दिन की शुरुआत की। इसके बाद 9 बजे मुनिश्री की आहारचर्या संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे से विशेष क्रियाओं की शुरुआत हुई जिसमें केवलज्ञान की विशेष पूजा की गई। आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को ज्ञान कल्याण की महत्ता समझाते हुए कहा, "ज्ञान की प्राप्ति केवल इस जीव में होती है, और जब समवशरण में ज्ञान संस्कारित होता है तो वह पाप भी पुण्य में बदल देता है। ज्ञान विवेक और बुद्धि का मार्गदर्शन करता है, जो अच्छे-बुरे की पहचान कराता है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन सभी को संकल्प करना चाहिए कि वे ज्ञानियों की निंदा नहीं करेंगे और स्वाध्याय को परम तप मानेंगे, तभी हमारे और इस संसार के सभी जीवों का कल्याण संभव है। मीडिया प्रभारी सुनील जैनाविन ने बताया कि आचार्य प्रमाण सागर के मार्गदर्शन में "पत्थर से भगवान बनने" की प्रक्रिया जारी है। पंच कल्याणक के दौरान गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक की आराधना की जा रही है। इस आयोजन के तहत 86 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, जिनमें से 28 मूर्तियां अभिरुचि परिसर, 6 कस्तूरबा नगर, 14 कोलार रोड, और 36 टीटी नगर मंदिर से प्रतिष्ठित होंगी। 20फरवरी को मोक्ष कल्याणक के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अमर जैन, सनत जैन, ई.एम.एस. महेश बारी, राकेश अनुपम, दिनेश गोयल, इंजीनियर दय दिनकर, पवन संजय प्रसाद जैन समेत कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8lUmIYP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...