भोपाल में आज ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:राजभवन, पॉलिटेक्निक चौराहा और बोट क्लब समेत कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहेगा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल आएंगे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। पीएम मोदी रविवार सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट में शामिल होंगे। रविवार को पीएम मोदी के भोपाल पहुंचने के चलते राजभवन, पुराना मछलीघर, केएन प्रधान तिराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, पॉलिटेक्निक चौराहा, किलोल पार्क, भारत भवन और बोट क्लब क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। भोपाल यातायात पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। बसों और भारी वाहनों के लिए निर्देश ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग प्रधानमंत्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था वैकल्पिक मार्ग कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग परीक्षार्थियों के लिए विशेष मार्ग व्यवस्था इसी दिन माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं भी विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही हैं। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने ऑप्शनल मार्ग सुझाए हैं। पुराने भोपाल से नए भोपाल आने-जाने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहा के बजाय रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया, लाल परेड ग्राउंड, कंट्रोल रूम और रोशनपुरा मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, जिन विद्यालयों में परीक्षाएं हो रही हैं, जैसे सेंट जोसेफ को-एड, आनंद विहार स्कूल, कमला नेहरू स्कूल आदि, वहां जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वीआईपी मार्ग पर भी यातायात की अनुमति दी जाएगी। सीबीएसई के दो परीक्षा केंद्र बदले गए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 24 एवं 25 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन किया है। यह बदलाव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते किया गया है। सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बाल भवन स्कूल, श्यामला हिल्स में परीक्षा देने वाले छात्र अब आनंद विहार स्कूल में अपनी परीक्षा देंगे। वहीं, डेमोंस्ट्रेशन मल्टीपर्पज स्कूल में परीक्षा देने वाले छात्र अब कमला नेहरू स्कूल (CBSE), कमला नगर, कोटरा सुल्तानाबाद में परीक्षा देंगे। सीबीएसई के भोपाल कार्यालय ने परीक्षा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परिवर्तन केवल 24 फरवरी (सोमवार) और 25 फरवरी (मंगलवार) के लिए लागू रहेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नए परीक्षा केंद्र की सही जानकारी प्राप्त कर समय से वहां पहुंचे। बीएड-एमएड के पेपर अब 1, 6 और 17 मार्च को बीयू ने श्यामला हिल्स स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब बीएड-फर्स्ट सेमेस्टर, एमएड-फर्स्ट सेमेस्टर और एमएड-थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 1, 6 और 17 मार्च को होगी। इससे करीब 500 छात्र प्रभावित होंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f640naP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f640naP
via IFTTT
Comments
Post a Comment