Skip to main content

स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ का मामला थाने पहुंचा:महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप, डायरेक्टर बोले- षडयंत्र रचा गया

नर्मदापुरम शहर के प्राइवेट स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ के कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को थाने पहुंच गया। रात 8 बजे 4 महिला कर्मचारी सहित एक पुरुष कर्मचारी देहात थाने हॉस्पिटल के डायरेक्टर और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली भी अपने पक्ष में करीब 20 कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंच गए। अली ने भी अपने स्टाफ की तरफ से शिकायत की। इसी बीच हिंदू संगठन से आलोक शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना दुबे समेत अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। रात 8 बजे से 10 बजे तक शिकवा शिकायत का दौर चलता रहा। हालांकि, 10 बजे तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अश्लील बातें, इशारे और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने जैसे आरोप महिला कर्मचारियों ने देहात थाना और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली, ड्राइवर मुस्ताक अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही अश्लील बातें, इशारे करने, संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे आरोप लगाए हैंं। विधवा और तलाकशुदा महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन करने के लिए मानसिक दबाव डालने जैसे आरोप भी पत्र में लिखे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने इसका विरोध किया तो हमें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। बाद में हमें नौकरी से निकाल दिया और हमारी 4 महीने की सैलरी भी रोक ली गई। 50 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग और आरोप झूठे स्वास्तिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली ने भी अपने पक्ष में हॉस्पिटल के 20-25 कर्मचारियों के साइन किए पत्र में शिकायत की। उन्होंने आरोपों को निराधार और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि पूरा मामला पार्टनरशिप तोड़ने और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। उनका कहना है कि हमारे हॉस्पिटल में डॉक्टर सुशमीत श्रीवास्तव से मेरी पार्टनरशिप रही। कुछ महीने पहले मैंने पार्टनरशिप तोड़ने का कहा तो श्रीवास्तव ने मुझसे 50 लाख रुपए मांगे। जब हमने मना किया तो उन्होंने ये सारी झूठी कहानी रची। मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया: डायरेक्टर डॉक्टर सुशमीत श्रीवास्तव ने हॉस्पिटल में कार्यरत चार महिला कर्मचारी और एक अन्य पूर्व कर्मचारी राजकुमार शर्मा के साथ मिलकर मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचते हुए योजनाबद्ध तरीके से हॉस्पिटल में साम्प्रदायिक भेद-भाव का झूठा आरोप लगाया। जबकि इस संबंध में हॉस्पिटल में कार्यरत लगभग 75-80 व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायत की जांच जारी देहात थाने के एएसआई जीएस रघुवंशी का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से कुल 5 शिकायती पत्र आएं है। मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। धर्म परिवर्तन जैसी बात सामने नहीं आई है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ikSQZoH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...