Skip to main content

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत:भिंड में बेटी के ससुराल से लौटते समय हादसा, 5 घायल ग्वालियर रेफर

भिंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार बेटी के ससुराल से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे में 6 साल के बेटे, 9 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां और उसकी जेठानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा जिले के मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सोमवार दोपहर को हुआ। इसमें 5 लोग घायल हो गए। इनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। ट्रॉली पलटी, ट्रैक्टर खेत में जा गिरा ग्वालियर के मठियापुरा गांव के रहने वाले गंगा सिंह जाटव अपनी बेटी के घर पच कार्यक्रम में शामिल होने झांकरी के पिपाहाड़ा गांव में आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय पुलिया के पास ट्रॉली का नाका टूट गया। इससे ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर खेत में जा गिरा। दो बच्चों की मौके पर मौत हादसे में गंगा सिंह जाटव के 6 साल के बेटे आदित्य और 9 साल की बेटी नंदनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चों की मां आशा देवी और उनकी जेठानी सुनीता जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्य बंटी जाटव ने बताया कि अभी दो लोगों की हालत खराब है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण की जांच कर रहे झांकरी चौकी प्रभारी विवेक प्रभात ने बताया कि नाहर सिंह, नीतेश और फूल सिंह समेत 5 लोग घायल है। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, रीवा में ट्रेलर से कार टकराई, तीन की मौत रीवा के मनगंवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मनगंवा थाना क्षेत्र के मढ़ी के पास पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार रात 10 बजे हुआ। भोपाल पासिंग कार में सवार सभी लोग कुंभ मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। मृतकों के नाम चंपालाल यदुवंशी, प्रतीक यदुवंशी और तुलाराम यदुवंशी है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iM4p8yg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...