Skip to main content

पोहा व्यापारी से लूट का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार; CCTV फुटेज से मिला सुराग, रैकी कर की थी वारदात

ग्वालियर में शनिवार रात को दाल बाजार के पोहा कारोबारी से 1 लाख 65 हजार रुपए और एक्टिवा लूट की वारदात का खुलासा करते हुए सोमवार दिन रात को बहोड़ापुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को पांच बदमाशों ने अंजाम दिया था। जबकि तीन बदमाश अभी भी फरार हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशों से वह कार्रवाई से लूटी गई रकम और उनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। जिससे बाकी बचे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। यह था मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाले 57 वर्षीय राम किशन गुप्ता पोहा कारोबारी हैं और उनकी दाल बाजार में उमा ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। जब दो दिन पहले शुक्रवार रात को अपनी फर्म बंद कर 9:00 बजे के करीब पोहा कारोबारी राम किशन गुप्ता अपनी एक्टिवा क्रमांक MP07 SC 9594 घर जा रहे थे और उनकी एक्टिवा की डिग्गी में दिन भर के बेचे गए माल के 1 लाख 65 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी। अभी वह शिंदे की छावनी क्रॉस करके लक्ष्मण तलैया की तरफ पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनको ओवरटेक कर रोका और गाली-गलौज करने लगे। बाइक सवारों ने आरोप लगाया था कि वह अभी पीछे उनके साथी का एक्सीडेंट करके आया है। इसके बाद एक बाइक सवार उतरा और एक्टिवा स्टार्ट कर भगा ले गया, जबकि बाइक सवार दो बदमाश भी मौके से भाग निकले थे। जिसकी सूचना तत्काल कारोबारी ने पुलिस को दी थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची थी। जहां पुलिस ने तत्काल शहर में नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों और कारोबारी से लूटी गई एक्टिवा की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए थे। विजय गुर्जर और शिवम गुर्जर निवासी गुडीगुड़ा करना का पांच बदमाश थे घटना में शामिल पुलिस ने जब जांच के दौरान घटनास्थल के रूट पर लगे आधा सैकड़ा CCTV कैमरे खंगाले तो लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश नहीं बल्कि पांच बदमाश CCTV में नजर आए, पुलिस ने जब बदमाशों का पूरा रूट तैयार किया तो पुलिस दाल बाजार जा पहुंची। इसके अलावा भी पुलिस ने बीते कुछ दिनों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि पास ही दुकान पर काम करने वाला एक युवक लगातार कारोबारी की रैकी कर रहा था। पुलिस ने जब उसके जान पहचान वालों से बातचीत की तो पुलिस को जानकारी मिली कि युवक के पास चार अन्य युवक आए दिन मिलने आया करते थे, और सभी युवक गुढ़ा-गुढ़ी के नाका के रहने वाले हैं। दो बदमाश दबोचे, तीन अभी भी फरार आरोपियों की पहचान होते ही पुलिस ने सोमवार देर रात को उनके घरों पर दबिश देकर दो बदमाश विजय गुर्जर और शिवम गुर्जर निवासी गुढ़ा-गुढ़ी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस द्वारा अपने पकड़े गए दो साथियों की सूचना लगते ही तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस अब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर उनके साथियों की जानकारी जुटा रही है जिससे उनकी गिरफ्तारी की जा सके। बाकी आरोपियों को तलाश रही पुलिस की टीम मामले की जानकारी देते हुए पुलिस एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि पोहा कारोबारी से हुई लूट में तमिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इट इस लूट में कुल पांच आरोपी शामिल थे जिनमें से तीन अभी भी फरार है। पुलिस की टीम तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D1ISq8v
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...