Skip to main content

कॉलेज से लौट रहे छात्र को लगी गोली, घायल:दोस्त के साथ बाइक पर सवार था छात्र, तभी पीठ में आकर धंसी गोली

ग्वालियर में एमए के एक छात्र को किसी ने गोली मार दी है। सोमवार शाम को छात्र जीवाजी यूनिवर्सिटी से अपने दोस्त की बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। तभी अचानक गोली की आवाज आई और छात्र की पीठ से खून बहने लगा, जबकि आसपास कोई नहीं था। घटना थाटीपुर स्थित चंबल कॉलोनी जनमित्र केन्द्र के पास की है। आसपास कोई मैरिज गार्डन भी नहीं है, जिसमें हर्ष फायर होने की संभावना हो। घायल को दोस्त ने हॉस्पिटल पहुंचाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली है। सोमवार रात 12 बजे तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस हमलावर की पहचान व तलाश के लिए प्रयास कर रही है। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के हरनाम पुरा बजरिया निवासी 25 वर्षीय विवेक पुत्र राकेश किरार एमए का छात्र है। वह जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ता है। सोमवार की शाम को वह अपने दोस्त अदित्य दुबे के साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर वापस अपने घर जा रहे थे। शाम लगभग 4 बजे वह चंबल कॉलोनी स्थित जनमित्र केन्द्र के पास पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर उन्होंने बाइक रोकी और पीछे देखा, लेकिन पीछे कोई नजर नहीं आया। इसी समय विवेक के पीछे पीठ में तेज चुभन हुई। जलन और खून निकलने का पता चलते ही विवेक ने गाड़ी रोकने के लिए आदित्य से कहा और उतर कर आदित्य को पीठ दिखाई तो पता चला कि उसकी पीठ में गोली धसी हुई है। घायल को दोस्त ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया है। अस्पताल से पुलिस को गोली लगने का पता चला चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची है। आसपास नहीं मैरिज गार्डन, हर्ष फायर की आशंका जिस जगह गोली छात्र को लगी है, उसके आस-पास कोई मैरिज गार्डन नहीं है, अब पुलिस पता लगा रही है कि आस-पास कोई विवाह का कार्यक्रम तो नहीं चल रहा है, जहां पर हर्ष फायर हुआ हो और गोली किसी चीज से टकराकर छात्र की पीठ में आ धंसी है। पुलिस का कहना इस मामले में थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर का कहना है कि एक छात्र को गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए पहुंचाकर मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग कहां से हुई है, किसने और क्यों चलाई है। यह पता लगाया जा रहा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JfSu6Oa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...