Skip to main content

24 घंटे 9 मिनट तक लगातार डांस का वर्ल्ड रिकाॅर्ड:खजुराहो महोत्सव में 139 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, सीएम बोले- नृत्य साधकों का मान बढ़ेगा

खजुराहो महोत्सव के पहले दिन गुरुवार रात नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। यहां 139 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य प्रस्तुत किए। इसके लिए खजुराहो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। 51वां समारोह कंदरिया महादेव और देवी जगदंबा मंदिर के बीच किया जा रहा है। यह मैराथन 19 फरवरी की दोपहर 2:34 बजे से 20 फरवरी दोपहर 2:43 मिनट तक चला। गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कलाकारों को रात करीब 11:30 बजे प्रमाणपत्र सौंपा। सीएम ने कहा कि कलाकारों की साधना को प्रणाम है। कथक भगवान कृष्ण की नृत्य के माध्यम से कथा करने की विद्या है। इससे नृत्य साधकों का हौसला और मान बढ़ेगा। पहली बार बाल नृत्य महोत्सव इस साल पहली बार खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को नृत्य के लिए प्रेरित करना था। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन कथकली, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। मैराथन का नृत्य निर्देशन प्राची शाह ने किया, जबकि संगीत निर्देशन कौशिक बसु ने संभाला। कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे। राज्य रूपंकर कला पुरस्कार 2024-25 दिए खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदान किए गए। सुश्री दिव्या पोरवाल को दत्तात्रय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार, सुश्री वीना सिंह को रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार, रश्मि कुरिल को नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार, श्री नीतेश पंचाल को मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार, उज्जवल ओझा को देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार, सुश्री प्रीति पोतदार जैन को जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार, मनीष सिंह को सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार, पल्लवी वर्मा को लक्ष्मीसिंह राजपूत पुरस्कार, शुभमराज अहिरवार को राममनोहर सिन्हा पुरस्कार और लकी जायसवाल को विष्णु चिंचालकर पुरस्कार प्रदान किया गया। आदिवर्त संग्रहालय में 5 सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय में मध्यप्रदेश के पांच सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण किया गया। इनमें मालवा, निमाड़, चंबल, बुन्देलखण्ड और बघेलखण्ड के जीवन और संस्कृति को आकर्षक ढंग से अभिव्यक्त कर उनके घर, घरेलू वस्तुएं और लोक देवता को प्रदर्शित किया गया है। खजुराहो आने वाले विदेशी और अन्य राज्यों के पर्यटकों को जनपदों के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lcgejuh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...