एक युवक को उसकी बाइक चोरी होने के 7 साल बाद उपभोक्ता आयोग के आदेश के अब बीमा कंपनी से क्लेम मिलेगा। कंपनी ने क्लेम देने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि एफआईआर में यह नहीं लिखा था कि चोरी के समय बाइक का हैंडल लॉक था और चोरी की सूचना भी 27 दिन बाद दी। इसके बाद युवक ने आयोग का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार बलवंत नगर निवासी हिमांशु गुप्ता की बाइक 15 मार्च 2018 क रात चोरी हो गई थी। इसके बाद कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चोर को तलाश नहीं कर पाई और 24.12.2019 में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसे अगले माह न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। हिमांशु की बाइक का इफको टोकिया इंश्योरेंस कंपनी 27890 रुपए का बीमा था और उसने जब आवेदन किया तो कंपनी ने तर्क दिया कि चोरी की सूचना बीमा कंपनी को 27 दिन बाद दी गई और एफआईआर में वाहन को हैंडल लॉक लगाकर खड़ी करने का उल्लेख नहीं है। इसके बाद कंपनी ने आवेदन निरस्त कर दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j5hyoqt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j5hyoqt
via IFTTT
Comments
Post a Comment