Skip to main content

दहेज के लिए चौथी शादी, तीसरी पत्नी कोर्ट पहुंची:हर माह 7 हजार रु. देने होंगे, मानसिक प्रताड़ना के दिलाए 3 लाख

दहेज के लालच में युवक ने चौथी शादी कर ली। पहली तीन पत्नियों को भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। तीसरी पत्नी असमा (35) ने पति जमील अख्तर, ससुर जफर कलीम शमशेर खान, सास तनवीर और जमील की एक और चौथी पत्नी सुमइया की घरेलू हिंसा से परेशान होकर मामला दर्ज कराया। भोपाल जिला कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। असमा और जमील का अभी तलाक नहीं हुआ है। इसे देखते हुए कोर्ट ने पति जमील को आदेश दिया कि असमा को हर महीने 4 हजार रुपए भरण-पोषण की राशि के साथ 3 हजार रुपए मकान के किराए के लिए दे। इसके अलावा, असमा के साथ की गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के लिए 3 लाख रुपए भी देने के आदेश दिए हैं। उसका और बेटी का ख्याल रखने की शर्त पर की थी शादी असमा का पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसकी एक बेटी है। दूसरी शादी असमा ने इसी शर्त पर की थी कि जमील उसका और उसकी बेटी का ख्याल रखेगा। शादी के बाद पति जमील, सास-ससुर और जमील की चौथी पत्नी सुमइया ने असमा को दहेज के लिए परेशान करना और मारपीट करना शुरू कर दिया। ये लोग असमा और बेटी को पेट भर खाना भी नहीं देते थे। असमा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता के ससुराल पहुंचने पर ससुराल वालों ने कहा कि वे अभी गुस्से में हैं, अपनी बेटी को मायके लेकर चले जाओ। असमा अपने पिता के साथ भोपाल आ गई। इसके बाद उसने महिला थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। असमा ने कोर्ट में बताया कि जमील ने असमा से शादी से पहले रिजवाना नाम की लड़की से भी शादी की थी। उसने असमा से इस शादी की बात भी छिपाई। इसके अलावा, पूर्व पत्नी साजमा के साथ भी वह मारपीट कर उसे तलाक दे चुका है। साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि ससुराल पक्ष द्वारा असमा के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा की गई है। चेक बाउंस हुआ... कोर्ट ने ब्याज सहित दिलाए 2.51 लाख रुपए 1 लाख 60 हजार रुपए के चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने फरियादी को ब्याज सहित राशि वापस दिलाई है। कोर्ट ने पीड़ित आधार बाई को 2 लाख 51 हजार 760 रुपए दिलाए। साथ ही आरोपी रूपा बाई को 6 महीने की सजा सुनाई है। रूपा बाई को 7 हजार 400 रुपए कोर्ट फीस जमा करने का भी आदेश दिया है। मामला अगस्त 2018 का है।े आधार बाई ने रूपा को जरूरत पड़ने पर 1 लाख 60 हजार रुपए दिए। जब आधार बाई ने पैसे वापस मांगे तो उसने का चेक आधार बाई ने चेक बैंक में लगाया तो यह बाउंस हो गया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ARaXufh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...