खंडवा | ओंकारेश्वर स्थित बंजारा समाज धर्मशाला में गुरुवार को समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा एवं देवास जिलों के समाजजन शामिल रहे। बैठक में धर्मशाला के सुचारु संचालन एवं नवीन ट्रस्ट गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) होने तक धर्मशाला के संचालन के लिए 51 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने सर्वसम्मति से अर्जुन नायक (खंडवा) , महेंद्र सिंह पवार (अटूद खास )ज्ञानसिंह नायक (झाबर ) भारत राठौड़ (झाबर), रमेश नायक (नव टांडा ) को 51 सदस्यीय समिति के प्रमुख के रूप मे मनोनीत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व में समाजहित एवं धर्मशाला के विकास के लिए कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी तीन दिनों के मे धर्मशाला के सभी कमरों को व्यवस्थित किया जाए तथा भवन की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला पर सफाई जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि समिति की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी। जिसमें ट्रस्ट पंजीयन, धर्मशाला के संचालन एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन और धर्मशाला के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Zv3yL9o
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Zv3yL9o
via IFTTT
Comments
Post a Comment