Skip to main content

CM बोले-मनमोहन सिंह ने जनधन योजना पर उठाए थे सवाल:प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- आज 80 करोड़ गरीबों को मिल रहा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की घोषणा की थी, तब बड़े अर्थशास्त्री कहे जाने वाले मनमोहन सिंह ने इसका मजाक उड़ाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक 'चाय वाले' (पीएम मोदी) ने जमीन की हकीकत को समझा और आज देश में 80 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोलकर गरीबों का हक सीधे उनके खातों में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के रवींद्र भवन में दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 591 मेधावी छात्रों के 'प्रतिभा सम्मान समारोह' को संबोधित कर रहे थे। तीसरे वर्ष में 591 बच्चों का हुआ सम्मान रवींद्र भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ट्रिपलआईटी के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह और मिनी मेहरा भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के होनहारों को प्रोत्साहित करने का यह लगातार तीसरा साल है। पहले साल जहां 350 और दूसरे साल 480 बच्चों को सम्मानित किया गया था, वहीं इस तीसरे वर्ष में कुल 591 बच्चों का सम्मान किया जा रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री बोले- प्रतिभाएं समाज को देती हैं नया परिचय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक सबनानी के इस प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पुरस्कार बांटने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं के उस परिश्रम का सम्मान है, जिसकी बदौलत वे समाज में अपनी नई पहचान बनाते हैं। भारतीय संस्कृति की महानता का जिक्र करते हुए सीएम ने एक विदेशी घटना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि एक देश के राष्ट्राध्यक्ष ने शवयात्रा के सामने टिप्पणी कर दी थी कि यदि हम चाहते तो यहां मौजूद पूरी लीडरशिप को खत्म कर सकते थे। इस पर उनके अपने ही लोगों ने कहा कि यह आपकी सोच है, जबकि हमारी भारतीय सभ्यता में ऐसे संवेदनशील मौकों पर ऐसा बोलना तो दूर, सोचने की भी परंपरा नहीं है। मनमोहन सिंह और पीएम मोदी की नीतियों की तुलना मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में देश के विकास मॉडल को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की तुलना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय से ही देश में यह बड़ी लाचारी थी कि केंद्र से गरीबों के लिए भेजा गया 1 रुपया नीचे पहुंचते-पहुंचते सिस्टम के भ्रष्टाचार के कारण सिर्फ 15 पैसे रह जाता था। वित्त के बड़े जानकार और रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रहे मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था कि एक जीरो बैलेंस खाता खोलने में बैंक को 37 रुपए का खर्च आता है। जब पीएम मोदी ने इस योजना की घोषणा की, तो मनमोहन सिंह ने इसका उपहास उड़ाया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिचौलियों के तंत्र को ध्वस्त करने के लिए इस चुनौती को स्वीकार किया। आज उसी का नतीजा है कि देश के 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों के खाते खोले जा चुके हैं और उनका पूरा हक बिना किसी कटौती के सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pjRWwDz
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...