कांग्रेस बोली- ड्राइवर-जेएमएस कंपनी अफसरों पर कार्रवाई हो:टक्कर के बाद युवक तड़पता छोड़कर भागा था चालक, 5 दिन का अल्टीमेटम दिया
अनूपपुर जिले के कोतमा में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक सड़क हादसे को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने 29 जुलाई को कोतमा-निगवानी रास्ते पर हुए हादसे के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर थाने का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को यह ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि 29 जुलाई को कोतमा-निगवानी मार्ग पर जेएमएस कंपनी की एक गाड़ी ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर घायल को मौके पर ही तड़पता छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गया। कंपनी के अफसरों पर भी उठे सवाल कांग्रेस ने इसे सीधा 'हिट एंड रन' का मामला बताया है। आरोप लगाया गया है कि हादसे के वक्त गाड़ी में कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को खबर देने की इंसानियत और कानूनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। कांग्रेस ने रखीं यह प्रमुख मांगें ड्राइवर पर हिट एंड रन समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। गाड़ी में बैठे कंपनी के जिम्मेदार अफसरों पर भी कानूनी कार्रवाई हो। घायल के पूरे इलाज का खर्च कंपनी से दिलवाया जाए। रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। 5 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 5 दिनों के अंदर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और घायल के इलाज का इंतजाम नहीं किया गया, तो पार्टी थाने का घेराव करेगी और बड़ा आंदोलन चलाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश जैन, महासचिव संतोष यादव, सचिव रवि पांडेय, देवेंद्र गौतम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, संध्या वर्मा, मोहम्मद सफीर समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kAt1wia
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kAt1wia
via IFTTT
Comments
Post a Comment