Skip to main content

'भास्कर समाधान' का असर... हटा कचरे का ढेर:श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 71 के न्यू अशोका गार्डन निवासी मनीष जैन ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नगर निगम कर्मचारी रोज उनकी दुकान के सामने कचरा डाल देते थे। कई बार शिकायत और संबंधित कर्मचारियों को जानकारी देने के बावजूद कचरा नहीं हटाया जा रहा था, जिससे दुकान संचालन और ग्राहकों को परेशानी हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 71 की पार्षद श्रद्धा सुधीर दुबे ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर सफाई कराकर दुकान के सामने जमा कचरा हटवाया। समाधान की पुष्टि भी एप पर की गई, जिससे व्यापारी और आसपास के लोगों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान शारदा नगर: कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने की समस्या हुई दूर वार्ड 79 के शारदा नगर निवासी राजीव साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र से नियमित कचरा टैक्स वसूला जा रहा था, लेकिन कई दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे गलियों में कचरा जमा होने लगा था और लोगों को दुर्गंध व गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होने के बाद वार्ड 79 की पार्षद अंजू राजपूत ने संज्ञान लिया और क्षेत्र की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि भी एप पर की गई। सड़क, बिजली और सुरक्षा की समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी कटारा हिल्स: 30 साल से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार वार्ड 85 के कटारा हिल्स निवासी प्रशांत बिल्लोरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र के करीब 500 परिवार पिछले 30 वर्षों से सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़कें कच्ची हैं, जगह-जगह पानी भर जाता है और खुले चैंबर दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। न्यू अशोका गार्डन: ट्रांसफार्मर के कटे तार बने खतरा वार्ड 71 के न्यू अशोका गार्डन निवासी प्रदीप राजपूत ने शिकायत में बताया कि साईं बाबा पार्क के पास ट्रांसफार्मर के तार कटे और खुले हुए हैं। पार्क में रोज बच्चों और बुजुर्गों का आना-जाना रहता है। बारिश के मौसम में करंट फैलने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द तार बदलने की मांग की है। वार्ड 34: टूटा नाला बना हादसों की वजह वार्ड 34 के यादवपुरा निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि चंपा चौराहे पर नाले का हिस्सा टूटा हुआ है। इसी रास्ते से रोज वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने जल्द नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। अयोध्या नगर: स्ट्रीट लाइट नहीं, रातभर रहता है अंधेरा वार्ड 68 के अयोध्या नगर निवासी आशुतोष दीक्षित ने शिकायत में बताया कि सेक्टर-एल की पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी और असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है। आसपास झुग्गी बस्ती होने के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kg0lfYH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...