Skip to main content

इंदौर में मराठी समाज की एकजुटता:हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित दिंडी यात्रा

सर्व मराठी भाषी संघ के तत्वावधान में शनिवार देर शाम को इंदौर ने मराठी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का ऐतिहासिक दृश्य देखा। राजवाड़ा से शाम 6.30 बजे शुरू हुई हरसिद्धि चौराहा स्थित पंढरीनाथ मंदिर तक निकली भव्य दिंडी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्री हरि विट्ठल के जयघोष, भजन-कीर्तन, ढोल-ताशे, लेझीम और पारंपरिक वाद्यों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। रात 9.30 बजे पंढरीनाथ पर यात्रा का समापन हुआ। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण मातोश्री अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित पालकी यात्रा रही। करीब 252 वर्ष पहले अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में निकलने वाली पारंपरिक यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा को एक बार फिर इंदौर की सड़कों पर जीवंत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वजों और मातोश्री की प्रतिमा के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। 40 साल में पहली बार सातों दिंडियां एक मंच पर इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इंदौर में पिछले लगभग 40 सालों से अलग-अलग निकल रही सातों दिंडियां पहली बार एक मंच पर एकत्रित हुईं। इससे मराठी समाज की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार, यह मध्यप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी दिंडी यात्रा रही, जिसमें शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वारकरी परंपरा और मराठी संस्कृति की भव्य झलक यात्रा में पारंपरिक मराठी वेशभूषा, भगवा ध्वज, बैलगाड़ियां, लेझीम, ढोल-ताशे, लोकनृत्य, भजन-कीर्तन और विठ्ठल नाम संकीर्तन ने महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सजीव कर दिया। करीब 800 वर्षों से चली आ रही वारकरी परंपरा का यह भव्य स्वरूप इंदौर के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ गया। सामाजिक समरसता का भी दिया संदेश दिंडी यात्रा में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य सहित मराठी समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं के अनुशासन, उत्साह और भक्ति ने इस आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बना दिया। मराठी समाज की एकता का स्वर्णिम अध्याय सर्व मराठी भाषी संघ की अध्यक्ष स्वाति काशिद ने कहा कि यह दिंडी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मराठी समाज की एकता, संस्कृति और भगवान श्री हरी विट्ठल के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि मराठी समाज अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह ऐतिहासिक दिंडी यात्रा आने वाले वर्षों में इंदौर की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण उत्सव बनेगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fgAewN0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...