दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी में बुधवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुराने विवाद को लेकर हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने युवक का गला रेतने की भी कोशिश की। घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। घायल युवक की पहचान जटाशंकर कॉलोनी के रहने वाले 40 साल के किशोरी ठाकुर के रूप में हुई है। किशोरी ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपी ने अचानक उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। हमले से वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। दो दिन पुराने विवाद में किया हमला घायल के मुताबिक, हमला करने वाला शख्स जटाशंकर कॉलोनी का ही रहने वाला दिलावर मुड़ा है। किशोरी का दिलावर से दो दिन पहले मामूली विवाद हुआ था। हमले के बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश भी की, लेकिन किशोरी के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए और कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NLIYf6k
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NLIYf6k
via IFTTT
Comments
Post a Comment