Skip to main content

अपना ऑफिस टूटा तो सड़क पर बैठ गए पार्षद:भोपाल में खुले आसमान के नीचे दफ्तर खोला; 4 दिन पहले तोड़ा था

भोपाल के वार्ड-62 में आनंद नगर चौराहे के पास नगर निगम की दुकानों के ऊपर बन रहे भाजपा पार्षद राजेश चौकसे के निजी कार्यालय को 10 जुलाई को ढहा दिया गया था। इसके बाद पार्षद की नाराजगी सामने आई थी। चौकसे का कहना था कि निगम कमिश्नर की अनुमति से ही दफ्तर बनवा रहे थे, लेकिन मंत्री के बहने पर वह तोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार से पार्षद चौकसे ने खुले आसमान के नीचे ही दफ्तर खोल लिया। सोमवार शाम को पार्षद ने सड़क पर मंदिर के पास ही कार्यालय शुरू कर दिया। इसकी तस्वीरें भाी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। निगम दुकानों के ऊपर बनाया था ऑफिस बता दें कि 10 जुलाई को आनंद नगर में सरकारी दुकानों के ऊपर बन रहे प्राइवेट ऑफिस को शुक्रवार सुबह जमींदोज कर दिया गया था। यह ऑफिस पार्षद बनवा रहे थे। उनका कहना है कि मैंने निगम कमिश्नर संस्कृति जैन से मौखिक अनुमति ली थी। बावजूद ये कार्रवाई की गई। 450 वर्गफुट क्षेत्र में निर्माण कार्रवाई के दौरान लगभग 450 वर्गफुट क्षेत्र में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया था। कार्रवाई से नगर निगम की लगभग 30 लाख रुपए कीमत की शासकीय भूमि/संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त हुई। निगम ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पार्षद का दावा- निगम से मौखिक अनुमति ली थी पार्षद राजेश चौकसे ने दावा किया था कि उन्होंने एक महीने पहले नगर निगम आयुक्त को पत्र देकर निर्माण की जानकारी दी थी। मौखिक सहमति मिलने के बाद काम शुरू कराया। उनका आरोप है कि कार्रवाई राज्य मंत्री कृष्णा गौर के निर्देश पर की गई। उन्होंने कहा कि शहर में अन्य पार्षदों के कार्यालय भी सरकारी जमीन पर बने हैं। कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ हुई। नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार का कहना था कि निर्माण के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दबाव में कार्रवाई होने से इनकार किया। निगम ने कहा- राजनीतिक दबाव में नहीं हुई कार्रवाई नगर निगम के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार ने कहा कि कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव में नहीं हुई। निगम की संपत्ति पर बिना लिखित अनुमति निर्माण किया जा रहा था। संबंधित पक्ष को तीन दिन पहले नोटिस दिया गया था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग और पुलिस के सहयोग से नियमानुसार अतिक्रमण हटाया गया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1FHiZxf
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...