Skip to main content

ऊर्जा विभाग में पदोन्नति की शिकायत पर फैसला:जिनके प्रमोशन रोके गए, सबके प्रमोशन करेंगी बिजली कंपनियां, 8500 हुए पदोन्नत

प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा सकेंगे। जिनके प्रमोशन रोके गए थे, वे जांच के बाद प्रमोशन की पात्रता के दायरे में पाए गए हैं। इसके लिए दिए गए अभ्यावेदन के बाद विभाग ने इस पर निर्णय लेते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ऊर्जा विभाग ने विद्युत कंपनियों में मंडल कर्मियों की पदोन्नति से जुड़े आरक्षित पदों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह आदेश ऊर्जा विभाग के उप सचिव द्वारा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, तीनों विद्युत वितरण कंपनियों तथा पावर ट्रांसमिशन एवं जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालकों को भेजा गया है। आदेश के अनुसार जुलाई 2026 में विभिन्न संवर्गों के लगभग 8,500 से अधिक विद्युत कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2011 में मंडल कर्मियों के लिए आरक्षित पदों पर कंपनी कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने के समर्थन एवं विरोध में विभाग को आपत्तियां प्राप्त हुईं। ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उन मंडल कर्मियों के आरक्षित पद रिक्त रखे गए, जो विभिन्न कारणों जैसे आवश्यक निर्देश या न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण वर्तमान पदोन्नति में पात्र नहीं हो सके। शेष आरक्षित पदों पर अंतरिम रूप से कंपनी कर्मियों को पदोन्नत किया गया। विभाग ने इस कार्रवाई को व्यावहारिक एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप उचित माना है। साथ ही सभी विद्युत कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि जिन मंडल कर्मियों की अधिवार्षिकी (सेवानिवृत्ति) अवधि 31 दिसंबर 2030 के बाद भी शेष रहेगी, उनके लिए आरक्षित पद सुरक्षित रखे जाएं। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में पात्र मंडल कर्मियों को इन पदों पर पदोन्नति दी जा सकेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में पात्र मंडल कर्मियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध नहीं रहती हैं, तो आरक्षित पदों पर पदोन्नत किए गए कंपनी कर्मियों को पदावनत (रिवर्ट) कर पात्र मंडल कर्मियों को पदोन्नति देने की कार्रवाई की जा सकती है। यह शिकायत की थी अभियंता संघ ने यहां गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग के अभियंता संघ का कहना है कि सरकार चाहती है कि खाली पद जल्द भरे जाएं, ताकि कामकाज बेहतर हो और नए लोगों को रोजगार मिले लेकिन बिजली कंपनियों में इसके उलट हो रहा है। जुलाई 2026 में मंडल कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दे दी गई, जबकि कंपनी कैडर के पात्र और वरिष्ठ इंजीनियर अब भी इंतजार कर रहे हैं। 69 और 72 पद खाली, फिर भी प्रमोशन नहीं संघ के अनुसार, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता के करीब 69 पद खाली हैं। वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में ऐसे 72 पद रिक्त हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में भी कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद खाली हैं, लेकिन इन पर भी पदोन्नति नहीं की जा रही। 10 से 17 जुलाई तक भी नहीं दिए प्रमोशन संघ का कहना है कि 10 जुलाई से 17 जुलाई 2026 के बीच ऐसी स्थिति थी, जब मंडल कैडर में कोई पात्र अधिकारी उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद कंपनी कैडर के योग्य इंजीनियरों को प्रमोशन नहीं दिया गया। अब जो अधिकारी हाल में पदोन्नत हुए हैं, वे कई साल तक दोबारा प्रमोशन के पात्र नहीं होंगे। ऐसे में ये पद लंबे समय तक खाली रह सकते हैं। नियमों की गलत व्याख्या का आरोप अभियंता संघ ने आरोप लगाया था कि ऊर्जा विभाग के 9 जून 2011 के आदेश की गलत व्याख्या कर प्रमोशन रोके जा रहे हैं जबकि वर्ष 2014 में इसी तरह की स्थिति में कंपनी कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई थी। संघ का कहना है कि मौजूदा फैसला न तो नियमों के अनुरूप है और न ही न्यायसंगत है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KLCvXNa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...