Skip to main content

भोपाल में पहली बार PIT-NDPS के तहत कार्रवाई:जेल से छूटते ही फिर शुरू की तस्करी; भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पहली बार PIT-NDPS एक्ट, 1988 के तहत एक आदतन गांजा तस्कर के खिलाफ निवारक निरोध (प्रिवेंटिव डिटेंशन) की कार्रवाई की है। भोपाल संभाग के आयुक्त ने शेलू उर्फ शैलेश संकत के खिलाफ छह माह के निरोध का आदेश जारी किया है। आरोपी को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया जाएगा। पुलिस के अनुसार बागसेवनिया निवासी 35 वर्षीय शेलू उर्फ शैलेश संकत वर्ष 2020 से लगातार अवैध गांजा के संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 42 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी थी और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बिचौलियों और एजेंटों के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था। मुख्यमंत्री के "नशे से दूरी" अभियान के तहत थाना बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर PIT-NDPS एक्ट के तहत विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भोपाल संभाग आयुक्त को भेजा था। प्रस्ताव के परीक्षण के बाद छह माह के निरोध का आदेश जारी किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामान्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी और जमानत के बावजूद आरोपी लगातार अपराध कर रहा था। ऐसे में समाज और विशेष रूप से युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए उसके खिलाफ निवारक निरोध की कार्रवाई जरूरी समझी गई। क्या है PIT-NDPS एक्ट? PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act, 1988 एक निवारक निरोध कानून है। इसके तहत ऐसे लोगों को, जिनके भविष्य में भी मादक पदार्थों की तस्करी जारी रखने की आशंका हो, निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत बिना किसी नए अपराध के फैसले का इंतजार किए निरुद्ध किया जा सकता है। इस कानून में अधिकतम एक वर्ष तक निरोध का प्रावधान है। भोपाल पुलिस का कहना है कि शहर में यह पहली कार्रवाई है और इसका उद्देश्य संगठित ड्रग नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आदतन नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश देना है कि भविष्य में भी उनके खिलाफ इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xQIB3Mh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...