Skip to main content

मामा की हत्या करने वाले भांजे को उम्रकैद की सजा:पैसे नहीं देने पर गर्दन पर पैर रखकर मारा था, खुरई कोर्ट का फैसला

खुरई के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामा की हत्या के मामले में आरोपी भांजे नरेंद्र अहिरवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सख्त जेल काटनी होगी। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एजीपी) बलवीर सिंह ने बताया कि यह घटना 10 दिसंबर 2025 की है। खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड का रहने वाला नरेंद्र अहिरवार अपनी मां और मामा रम्मू अहिरवार के साथ रहता था। रम्मू अहिरवार लंबे समय से बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर थे। घटना के दिन सुबह करीब 9 बजे नरेंद्र ने पहले अपनी मां से खर्चे के लिए पैसे मांगे। पैसे न मिलने पर उसने अपने मामा रम्मू से रुपए मांगे। जब मामा ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। इससे रम्मू के गले में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने माना दोषी घटना के समय मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी यह विवाद देखा था। अगले दिन मृतक की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर भारी दबाव पड़ने से दम घुटने के कारण मौत होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार करके कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों और सबूतों के आधार पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान ने आरोपी नरेंद्र अहिरवार को बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ouLGXh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...