Skip to main content

इंदौर में महिलाओं ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन:आकाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस राज में अच्छे बगीचे और सामुदायिक भवन महंगे इलाकों में होते थे

भाजपा सरकार ने मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के क्षेत्रों में विकास पर जोर दिया और इन इलाकों को सुविधा संपन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस राज में पिछड़े इलाके कहलाने वाले क्षेत्र आज विकास के नए आयाम रच रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय विधानसभा 1 के वार्ड 15 में भूमिपूजन के अवसर पर कही। सोमवार को विजयवर्गीय ने 50 लाख की लागत के 3 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। खास बात यह रही की इन विकास कार्यों का भूमिपूजन महिलाओं से करवाया गया। आकाश विजयवर्गीय ने कहा- वार्ड 1 में भाजपा के बूथ अध्यक्षों में मातृभक्ति की प्रधानता है। यह अच्छी बात है। बूथ अध्यक्ष एक प्रभावशाली पद होता है और राष्ट्रीय राजनीति में इसकी अहम भूमिका होती है। भूमिपूजन आप सभी लोगों से मिलने का एक बहाना है। बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी आकाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस के राज में अच्छे बगीचे, सामुदायिक भवन, बेहतर अस्पताल सारी आवश्यक सुविधाएं शहर के महंगे इलाकों में होती थी। कांग्रेस राज में सामान्य आदमी को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी। प्रदेश में 10 से 12 घंटे तक बिजली गायब रहती थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो उसने अमीर-गरीब सभी वर्ग का ख्याल रखा और जिन इलाकों में जनसुविधाएं नहीं थी वही पर प्राथमिकता के आधार पर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाई क्योंकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार महंगे अस्पताल और स्कूल का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। क्षेत्र में 136 बगीचों का किया जा रहा कायापलट विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमने विधानसभा एक के सरकारी स्कूलों को सर्वसुविधा संपन्न करने का फैसला किया है और अब क्षेत्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं सरकारी स्कूलों में मिलेगी। क्षेत्र में 136 बगीचे हैं। इन बगीचों का कायापलट किया जा रहा है। ज्यादातर बगीचों में बच्चों के लिए झूले-चकरी और ओपन जिम की सुविधा दी जा रही है। पेयजल की समस्या पर विजयवर्गीय ने कहा कि हमने क्षेत्र में 6 बोरवेल लगाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान नर्मदा जल से हो। खिलाड़ियों का किया सम्मान इस अवसर पर इंदौर टाइगर खेल एवं युवा संगठन से जुड़े कोच दुष्यंत शर्मा एवं खिलाड़ियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। आकाश विजयवर्गीय ने मंच से उनको कबड्डी मैट, जिम का सामान, चेंजिंग रूम और शेड की व्यवस्था करने की घोषणा की। साथ ही उनकी शेष मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मंच पर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Q0V9Eka
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...