देवास विकास योजना 2041 में 32 गांव शामिल:विधायकों और अधिकारियों की बैठक में योजना का प्रारूप तैयार, सोमवार तक मांगे सुझाव
देवास विकास योजना 2041 (प्रारूप) को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जिला समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए। समिति सदस्यों से सोमवार तक लिखित सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद संशोधित योजना राज्य शासन को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। बैठक में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, रायसिंह सेंधव, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा और टीएनसीपी की डिप्टी डायरेक्टर अनिता कुरोठे सहित कई अधिकारी व समिति सदस्य शामिल रहे। 32 गांव वर्धित निवेश क्षेत्र में शामिल डिप्टी डायरेक्टर टीएनसीपी अनिता कुरोठे ने बताया कि विकास योजना 2041 में कुल 32 गांव वर्धित निवेश क्षेत्र में सम्मिलित किए गए हैं। उन्होंने विकास कार्यों के विस्तृत प्रस्तावों की जानकारी दी और कहा कि समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम योजना तैयार की जाएगी। विकास को मिलेगी दिशा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। देवास विकास योजना 2041 को शहर के समग्र विकास का रोडमैप माना जा रहा है, जिससे आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और नागरिकों को लाभ मिलेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZM3PWLf
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZM3PWLf
via IFTTT
Comments
Post a Comment