Skip to main content

मिशन 2028: 21-22 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की रणनीतिक ट्रेनिंग:मांडू में सीखेंगे कानूनी दांव-पेंच; राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे

21 और 22 जुलाई को धार जिले के मांडू में कांग्रेस विधायकों की ट्रेनिंग होगी। यह रणनीतिक ट्रेनिंग कैम्प 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर केन्द्रित होगी। कांग्रेस विधायकों को अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स जानकारी देंगे। राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे 21 जुलाई को संसद का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मप्र कांग्रेस के विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल संबोधित करेंगे। राहुल गांधी कुछ विधायकों से वर्चुअल संवाद भी कर सकते हैं। देश के एक्सपर्ट्स आएंगे कांग्रेस ने विधायकों के प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग फील्ड के विशेषज्ञों को बुलावा भेजा है। इनमें लीगल, आईटी, मीडिया, सोशल मीडिया, राजनीतिक रणनीतिकार जैसे विषय विशेषज्ञ सत्रों में संबोधन देंगे। इन विषयों पर ट्रेनिंग लेंगे विधायक कानूनी मामलों, फर्जी केस, जांच एंजेसियों के प्रेशर से निपटने की रणनीति- ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केन्द्रीय संस्थाओं द्वारा राजनीतिक दबाव में की जाने वाली कार्रवाइयों, पुलिस के फर्जी केस और कानूनी मामलों को कैसे सुलझाया जाए। इस विषय पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा संबोधन दे सकते हैं। कांग्रेस की हिस्ट्री और आइडियोलॉजी- कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास और पार्टी की विचारधारा के बारे में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन सत्र में संबोधन दे सकती हैं। संगठन में विधायकों की भूमिका: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मप्र में कांग्रेस के मौजूदा संगठन और आगामी 2028 के चुनाव के हिसाब से तैयार किए जा रहे संगठनात्मक ढांचे और व्यवस्थाओं पर सत्र में संबोधन दे सकते हैं। संगठन में विधायकों की भूमिका और पार्टी के कामों को प्राथमिकता से पूरा कराने के कैलेंडर पर भी जानकारी दे सकते हैं। इन विषयों पर जानकारी देंगे एक्सपर्ट सोशल मीडिया- विधायक सोशल मीडिया के जरिए अपने क्षेत्र में किए जा रहे कामों, दौरों और कार्यकर्ताओं के नवाचारों को शेयर करने पर एक्सपर्ट जानकारी देंगे। मिनिमम रिसोर्स में कैसे सोशल मीडिया मैनेजमेंट किया जा सकता है। इस पर एक सत्र रखा गया है। मीडिया में व्यवहार- विधायकों को एक सत्र में यह बताया जाएगा कि मीडिया के साथ संपर्क रखने, सरकार और पब्लिक के बीच मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से कैसे बात रखी जाए, इसपर एक सत्र रखा गया है। पार्टी के अंदरूनी मामलों को मीडिया में बोलने से बचने को लेकर भी चर्चा होगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MeIm32u
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...