विदिशा| डायल 100 वाहन चलाने वाले पायलट शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। पायलटों ने बताया कि अब डायल 100 की जगह 112 नंबर की नई सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते कई पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। हटाने का कारण सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वे दसवीं पास नहीं हैं। पायलटों ने कहा कि वे 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके अनुभव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विदिशा में डायल 100 की 21 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। पायलट सुनील और राजेश धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में सहानुभूति से विचार करना चाहिए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2cdiCyU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2cdiCyU
via IFTTT
Comments
Post a Comment