भोपाल समेत MP में बढ़ा कोलोरेक्टल कैंसर:एम्स भोपाल ने जारी की चेतावनी, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के
कभी पश्चिमी देशों की बीमारी माने जाने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब भोपाल समेत मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है। इससे बड़ी चिंताजनक बात यह है कि यह 40 साल से कम आयु के लोगों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। एम्स भोपाल ने इस खतरे को देखते हुए समय पर जांच और जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताया है। इसको लेकर बुधवार को एडवाइजरी भी जारी की है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह बीमारी बड़ी आंत (कोलन) या रेक्टम को प्रभावित करती है। इंडियन जर्नल ऑफ कैंसर (2021) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25% नए मरीज 40 साल से कम उम्र के मिल रहे हैं। पहले इसे उम्रदराज लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मोटापा, धूम्रपान और शराब सेवन जैसे कारक इसे युवाओं में भी बढ़ा रहे हैं। शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज एम्स ने आधिकारिक बयान में कहा कि कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती चरण में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इनमें मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव, लगातार पेट में दर्द या असहजता, मल में खून आना, वजन का अचानक कम होना और लगातार थकान महसूस होना शामिल है। इन लक्षणों को सामान्य पाचन समस्याओं के रूप में नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि समय रहते जांच और उपचार से इस कैंसर को रोका या शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता है। कई बार यह बीमारी टीबी जैसी लगती है, जिससे सही निदान में देर हो सकती है। यही नहीं, मल में खून आने को बवासीर मानकर लापरवाही करना खतरनाक हो सकता है। जांच और उपचार हर सोमवार जीआई ऑन्कोसर्जरी क्लिनिक एम्स भोपाल का सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग हर सोमवार जीआई ऑन्कोसर्जरी क्लिनिक चलाता है, जहां पेट, बाइल डक्ट, अग्नाशय, लिवर और बड़ी आंत के कैंसर मरीजों की जांच होती है। यहां अधिकांश मरीज एडवांस स्टेज में आते हैं, जहां इलाज की संभावना काफी कम रह जाती है। डॉ. सिंह का कहना है कि कोलोरेक्टल कैंसर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही। युवाओं में इसके मामले बढ़ना बेहद चिंताजनक है। समय पर जांच और जागरूकता ही बचाव के सबसे बड़े हथियार हैं। कोलोरेक्टल कैंसर के मुख्य जोखिम कारक बचाव के उपाय कब कराएं जांच
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EBP3IKH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EBP3IKH
via IFTTT
Comments
Post a Comment