Skip to main content

शादी से नाराज महिला ने प्रेमी के घर लगाई आग:जबलपुर में डेढ़ साल पहले लिफ्ट के दौरान हुई थी दोस्ती, बोली- मुझसे किया था वादा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला अपने प्रेमी की शादी करने की बात सुनकर इस कदर नाराज हुई कि उसने घर जाकर आग लगा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग को जैसे-तैसे तो बुझा दिया, पर तब तक घर में रखा लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया था। महिला नेहा की करीब डेढ़ साल पहले डिलीवरी बाॅय युवक से पहचान हुई थी, इसके बाद दोनों की आपस में बात शुरू हो गई। महिला का कहना था कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। आधारताल थाना पुलिस ने आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना कुदवारी क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास की है। महिला ने मांगी लिफ्ट-दोस्ती हो गई करीब डेढ़ साल पहले रांझी निवासी महिला नेहा जब तीन पत्ती चौक पर खड़ी थी, उस दौरान बाइक में जा रहे विजय सोनी से लिफ्ट मांगी। विजय ने महिला को रेलवे स्टेशन में छोड़ दिया, इस बीच दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर दे दिया। जिसके बाद दोनों की अक्सर फोन पर बात होने लगी। विजय और नेहा के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। साथ में कई बार घूमना, दोनों को एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा। युवती का कहना था को बीते एक साल से दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। महिला ने बताया कि विजय ने उससे दोस्ती का वादा किया था। शादी करने गया विजय-महिला ने घर में आग लगा दी गुरुवार की रात को महिला को पता चला कि विजय किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए परिवार के साथ जबलपुर से बाहर जाने की तैयारी में है। जानकारी लगते ही उसने विजय को काॅल किया, पर जब उसने फोन नहीं उठाया तो गुस्से में आकर महिला कुदवारी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैट नंबर 303 में पहुंची, जहां विजय अपने परिवार वालों के साथ बैठा हुआ था। महिला का विजय से विवाद हो गया, इस बीच उसने घर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के साथ परिवार वालों ने आग को बुझाया, इस बीच महिला गोहलपुर थाने पहुंची, जहां उसने बताया कि कुदवारी में रहने वाले विजय सोनी के घर पर उसने आग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में रखा समान जल चुका था। घटनास्थल आधारताल थाने का था, जिसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर रही है जांच विजय के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को युवती अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी और आग लगा दिया। युवती ने अपने प्रेमी विजय सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश कि, लेकिन गोहलपुर थाना पुलिस ने युवती से कहा जहां की यह घटना हुई है वह थाना क्षेत्र आधारताल है। जिसके बाद महिला रांझी थाने पहुंची और विजय सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे का कहना है कि विजय सोनी की शिकायत पर महिला के खिलाफ आग लगाने का मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1usDYA6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...