Skip to main content

ग्वालियर में आज स्कूलों की छुट्‌टी:24 घंटे में 120.9 एमएम बारिश हुई, बारिश से शहर में जगह-जगह भरा पानी

ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। शुक्रवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले में घुटनों तक पानी भर गया था। शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी पर कलेक्टर ग्वालियर ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार- रात से लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक लगभग 90.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से रात 8.30 बजे क 30 एमएम बारिश और हुई है। शहर में रात भर में तेज बारिश हुई है। इतनी तेज बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया। तिघरा बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा बारिश का असर तिघरा बांध पर भी देखने को मिला। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि तिघरा में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा था। पहले इसे 738 फीट पर स्थिर रखा जा रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर 739 फीट किया गया। जब तिघरा का पानी इस लेवल से भी ऊपर निकल गया, तो शुक्रवार सुबह नौ बजे तिघरा के छह गेट खोलने पड़े। लो प्रेशर बनने के कारण गेट एक साथ खोले गए और इन्हें तब तक खुला रखा जाएगा जब तक वाटर लेवल 739 फीट पर नहीं आ जाता। अगले 2 दिन भी तेज बारिश के आसार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तिघरा में भरपूर पानी आ रहा है। मानसून के सक्रिय रहने तक तिघरा का वाटर लेवल 739 फीट रखा जाएगा। बारिश धीमी पड़ने पर इसे 740 फीट तक भरने की योजना है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे शहरवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ep3rnXS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...