बुरहानपुर में कल यानी गुरुवार को दो अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने निर्धारित इलाकों में कुछ घंटों की बिजली कटौती की घोषणा की है। 11 केवी लक्ष्मी नगर फीडर पर दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली संबंधी रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान पापा इलेक्ट्रिकल्स, होटल श्रीमाया, सैफी मार्बल, सिद्धी हॉस्पिटल और बैंक कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। ओपीएच फीडर पर सुबह 10 से 12 बजे तक कटौती इसी दिन 11 केवी ओपीएच फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान आदर्श कॉलोनी और आसपास के इलाकों की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि कार्य की प्रकृति के अनुसार कटौती के समय में बदलाव संभव है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/enlWKmI
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/enlWKmI
via IFTTT
Comments
Post a Comment