छतरपुर में 24 घंटों में 110.4 MM औसत बारिश:जिले में बाढ़ जैसे हालात, कई मार्ग बंद; एक हफ्ते तक भारी बारिश का अलर्ट
छतरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों में जिले में 110.4 एमएम यानी कुल 4.3 इंच औसत बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक बारिश बिजावर में 303 मिमी रही। इसी तरह बड़ामलहरा में 170.6 मिमी और नौगांव में 169.4 मिमी वर्षा हुई। छतरपुर में 107.02 मिमी, राजनगर में 69 मिमी, लवकुशनगर में 22 मिमी, गौरिहार में 21 मिमी और बक्सवाहा में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बता दें कि, जिलेभर में 1 जून से 13 जुलाई तक कुल 5556.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वर्ष इस दौरान मात्र 83.2 मिमी वर्षा हुई थी। 28 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सटई-सिलावट मार्ग डूबा बारिश के कारण कई मार्ग बाधित हो गए हैं। सटई-सिलावट मार्ग पानी में डूब गया है। छतरपुर-सटई मार्ग रौरा गांव के पास बंद है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PgNiup5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PgNiup5
via IFTTT
Comments
Post a Comment