पानी मांगने पर विवाद, वेयरहाउस संचालक ने किसान को पीटा:घटना के चार वीडियो सामने आए, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस
नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में बुधवार को एक किसान के साथ मारपीट की घटना ने किसान समाज में आक्रोश पैदा कर दिया। नूर वेयरहाउस, केंकरा रोड पर मूंग बेचने पहुंचे कामती गांव के किसान सतीश कौरव को वेयरहाउस संचालक, उसके पिता और अन्य युवकों ने बुरी तरह पीटा। घटना के चार वीडियो सामने आए हैं। सतीश कौरव 8 दिन से वेयर हाउस में मूंग तुलाई के लिए लाइन में खड़े थे। बुधवार को जब उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा तो वहां मौजूद संचालक ने अपशब्द कहते हुए उन्हें डांट दिया। जब मूंग तुलाई में सतीश का नंबर आया तो वेयरहाउस संचालक ने उनकी मूंग को खराब बताकर लेने से मना कर दिया। किसान ने इसका विरोध किया और अपनी मूंग की गुणवत्ता को सही बताया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और संचालक नजीद खान (नगर पालिका गाडरवाड़ा में शासकीय कर्मचारी), उसके पिता और अन्य दो युवकों ने किसान के साथ हाथापाई की। घटना की शिकायत थाने में पहुंची तो वेयरहाउस पक्ष ने भी किसान सतीश कौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। किसान संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। गुरुवार को गाडरवाड़ा एसडीएम और डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विक्रम रजक ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। मामले की गहन विवेचना की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/idTHynW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/idTHynW
via IFTTT
Comments
Post a Comment